सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PU: 604 colleges are affiliated, yet the team is being prepared on paper with the help of borrowed players

पूविवि : 604 काॅलेज संबद्ध, फिर भी उधार के खिलाड़ियों के सहारे कागज पर तैयार हो रही टीम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
PU: 604 colleges are affiliated, yet the team is being prepared on paper with the help of borrowed players
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से कहने के लिए तो 604 कॉलेज संबद्ध हैं और इन कॉलेजों में 36 प्रकार के खेल कराने का दावा किया जाता है लेकिन हकीकत में यह सब केवल कोरमपूर्ति तक सीमित है। सिर्फ 13 कॉलेजों से किसी तरह खिलाड़ी जुटाकर उन्हीं को बांटकर कागजों में तीन-तीन काॅलेजों की टीम बनाई जाती है। इसके बाद प्रतियोगिता कराई जाती है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर और जौनपुर जिलों में 604 महाविद्यालय संबद्ध हैं। इनमें वित्तपोषित महाविद्यालयों की संख्या 22 और राजकीय महाविद्यालयों की संख्या सात है। जबकि निजी महाविद्यालयों की संख्या 575 है।
Trending Videos

विश्वविद्यालय के वार्षिक खेलकूद कैलेंडर में 36 खेल पंजीकृत हैं। इन खेलों का आयोजन हर साल होता है। हर महाविद्यालय को आयोजन की जिम्मेदारी सौंंपी जाती है लेकिन खेलों की स्थिति भगवान भरोसे हैं। गिने स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों को छोड़कर अन्य कोई भी महाविद्यालय खेल में रुचि नहीं लेते। जब खेलों का आयोजन होता है तो एक-दूसरे कॉलेज के खिलाड़ियों को तोड़-जोड़कर कागज पर टीम तैयार कर ली जा जाती है। इन्हीं टीमों को लेकर प्रतियोगिता कराने का कोरम पूरा कर लिया जाता है। बिना प्रशिक्षण के ही खिलाड़ी खेलों में प्रतिभाग करते हैं। इसका अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि ट्रायल के लिए तिथि तय की जाती है लेकिन खिलाड़ी प्रतिभाग ही नहीं करते हैं। महिला बॉस्केटबाॅल के लिए तो तीन साल से टीम का गठन नहीं हो पाया है। इसके अलावा महिला फुटबॉल, तलवारबाजी, टेबल टेनिस, शतरंज, टेनिस आदि खेलों के लिए विश्वविद्यालय के पास कोई टीम ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed