सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PU: Semester exams to begin on April 11, fill forms by April 20

पूविवि : 11 अप्रैल से शुरू होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं, 20 तक भरें फॉर्म

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
PU: Semester exams to begin on April 11, fill forms by April 20
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाएं आगामी 11 अप्रैल से शुरू होने जा रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निर्धारित तिथि में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और शासन के निर्देशानुसार परीक्षाएं समय पर ही संपन्न कराई जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अब तक लगभग 70 फीसदी छात्र ही ऑनलाइन आवेदन कर पाए हैं। अब भी 30 से 40 फीसदी छात्रों ने परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है। विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल तय की है। उन्होंने कॉलेजों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे समय रहते सभी छात्र-छात्राओं के फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें। फॉर्म न भरने की स्थिति में संबंधित महाविद्यालय ही जिम्मेदार होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद अधिसंख्य विषयों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। बीते बृहस्पतिवार को भी करीब आधा दर्जन विषयों के रिजल्ट जारी किए गए। जौनपुर और गाजीपुर जिलों के संबद्ध कॉलेजों को परीक्षाओं की तैयारी तेज करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि सत्र को नियमित रखा जा सके।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed