जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 600 एनसीसी कैडेटों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने योग को स्वस्थ जीवन का प्रभावी माध्यम बताया। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में प्रधानाचार्य आर. बी. कमल की अगुवाई में योग प्रशिक्षण शिविर लगा। संत निरंकारी मिशन ने भी जनपद की 43 शाखाओं में योग कार्यक्रम आयोजित किए। सभी स्थानों पर योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया, तथा प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। उधर बिहारी महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नायब तहसीलदार शुभम गौतम,अधिशासी अधिकारी विजय सिंह, प्रफुल्ल श्रीवास्तव,तृषा यादव,प्रवेश सिंह,मनोज चौरसिया समेत अन्य लोगों ने योगाभ्यास किया।
मुफ्तीगंज में पूर्व विधायक दिनेश चौधरी की उपस्थिति में योग कार्यक्रम हुआ। रामपुर में मड़ियाहूं विधायक आरके पटेल, सुइथाकला में विधायक शाहगंज रमेश सिंह के नेतृत्व में योगाभ्यास हुआ। जलालपुर: मुख्यालय परिसर में लगे शिविर में योग प्रशिक्षक विपिन रहे। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव सिंह बेदी, बीडीओ रामविलास आदि रहे। मछलीशहर: पूर्व सांसद बीपी सरोज की अध्यक्षता में योग कार्यक्रम हुआ। योग शिक्षक इंद्रभान मौर्य, श्रीकांत, डॉ. सुरेन्द्र प्रजापति और पुष्पा मौर्या रहे। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अंजली भारतीय, एडीओ पंचायत सुशील उपाध्याय,उद्योगपति राजेश यादव, डॉ. आर.बी. चौहान, डॉ. रामचंद्र बिंद आदि रहे। बरसठी: ब्लॉक परिसर में बीडीओ जगदीश कुमार के नेतृत्व में योग कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह, जितेंद्र दुबे,राजबहादुर सिंह,संदीप पटेल मंडल महामंत्री,अजय सिंह आदि रहे। चंद्रभानपुर, बेलौनाकला, खुआवां आदि गांवों में भी योग दिवस मनाया गया।