{"_id":"6a3843948e9a109a4a0f9c02","slug":"shuttering-work-accelerates-on-the-varanasi-pratapgarh-route-slab-casting-to-take-place-by-the-end-of-june-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-157530-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: वाराणसी-प्रतापगढ़ रूट पर शटरिंग का काम तेज, जून के अंत तक होगी स्लैब की ढलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: वाराणसी-प्रतापगढ़ रूट पर शटरिंग का काम तेज, जून के अंत तक होगी स्लैब की ढलाई
विज्ञापन
जंघई फ्लाईओवर पर शटरिंग का काम तेज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। मछलीशहर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जंघई बाईपास के पास फ्लाईओवर के निर्माण कार्य ने अब रफ्तार पकड़ ली है। इसी महीने रेलवे ट्रैक के ऊपर सभी गर्डर चढ़ाने का महत्वपूर्ण काम सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद, अब स्लैब (स्लीप) ढालने की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। इसके तहत वाराणसी-प्रतापगढ़ रेलवे रूट के ऊपर शटरिंग का काम तेजी से निपटाया जा रहा है।
प्रशासनिक योजना के मुताबिक जून महीने के आखिरी हफ्ते तक वाराणसी-प्रतापगढ़ रूट वाले हिस्से पर सीमेंट की ढलाई का काम हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। इसके तत्काल बाद टीम दूसरे हिस्से यानी जंघई-प्रयागराज रेल रूट वाले फ्लाईओवर पर शिफ्ट हो जाएगी, जहां आगामी 10 जुलाई तक स्लैब ढालने का लक्ष्य रखा गया है। दोनों रूटों पर ढलाई पूरी होते ही फ्लाईओवर का मुख्य ढांचा पूरी तरह तैयार हो जाएगा। गौरतलब है कि बीते दिनों स्पेशल ट्रेनों के दबाव के कारण रेलवे ब्लॉक मिलने में काफी दिक्कतें आई थीं।
इसके बावजूद, नेशनल हाईवे और स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों ने समन्वय बनाकर दो-दो घंटे का विशेष ब्लॉक लिया और इस महीने के मध्य में सभी 6 भारी-भरकम गार्डर पिलरों पर चढ़ाने का काम पूरा किया था। गार्डर स्थापित होते ही अब पूरा ध्यान ढलाई कार्य पर केंद्रित कर दिया गया है।
विज्ञापन
जल्द मिलेगी जाम से निजात-जंघई फ्लाईओवर का काम अंतिम दौर में पहुंचने से क्षेत्रीय निवासियों और इस रूट से गुजरने वाले लाखों राहगीरों ने राहत की सांस ली है। वाराणसी, मछलीशहर और जौनपुर के बीच सफर करने वाले मुसाफिरों को जंघई रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले घंटों लंबे जाम से जूझना पड़ता था। अधिकारियों के मुताबिक, जुलाई में ढलाई का काम पूरा होने के बाद अप्रोच रोड और फिनिशिंग का काम शुरू होगा, जिसके बाद इसे जल्द ही आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
समय सीमा के भीतर काम पूरा करने का लक्ष्य-अवर अभियंता एनएच ओपी प्रसाद ने बताया कि वाराणसी-प्रतापगढ़ रेलवे रूट के फ्लाईओवर पर गर्डर चढ़ने के बाद अब शटरिंग का काम काफी तेजी से चल रहा है। जून के अंत तक इस हिस्से में सीमेंट की ढलाई (स्लैब कास्टिंग) का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद, अगले चरण में 10 जुलाई तक प्रयागराज रूट वाले फ्लाईओवर पर भी स्लैब की ढलाई पूरी कर ली जाएगी। निर्माण कार्य को समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा कराने का प्रयास है।