सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Son kills mother, sister-in-law and niece injured while trying to intervene

Jaunpur News: बेटे ने मां को मार डाला, बीच-बचाव में भाभी और भतीजी घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Son kills mother, sister-in-law and niece injured while trying to intervene
केराकत शेख़जादा में मृतक के घर जानकारी लेती हुई पुलिस। स्रोत-संवाद - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
केराकत (जौनपुर)। केराकत कस्बे के शेखजादा मोहल्ला में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। घरेलू विवाद के कारण अविवाहित बेटे ने अपनी ही बुजुर्ग मां शीला सिंह (80) की वजनी वस्तु से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल वृद्धा को ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। इस दौरान बीच-बचाव में आई भाभी और भतीजी भी घायल हो गईं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार शेखजादा मोहल्ला निवासी शीला सिंह पहले राजकीय कन्या पाठशाला में प्रवक्ता रह चुकी थीं। उनके पति स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह भी केराकत स्थित एक पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रवक्ता थे, जिनका छह माह पूर्व निधन हो चुका था। परिवार में चार पुत्र हैं। पप्पू और भोलू उर्फ संदीप (47) मां के साथ रहते थे, जबकि मुन्ना और गोलू बाहर रहते हैं। बताया जाता है कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे घरेलू विवाद के दौरान भोलू उर्फ संदीप को गुस्सा आ गया और उसने रॉड, सिलबट्टा, डंडे तथा लात-घूंसों से मां की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची भाभी शालिनी सिंह और भतीजी वार्तिका सिंह भी घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान वृद्धा की मृत्यु हो गई। क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार रजक और प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर अभी तक नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed