सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The body of a young man was found hanging from a noose in his wife's room.

Jaunpur News: पत्नी से युवक का कमरे में फंदे से लटकता मिला शव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose in his wife's room.
सुइथाकला-मृतक राम सेवक की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
सुइथाकलां। सरपतहां थानाक्षेत्र के चिलबिली गांव में मंगलवार देर रात एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी राम सेवक (28) का उसकी पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इस बीच पत्नी अपने मायके चली गई थी। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को भी राम सेवक से पत्नी शशिप्रभा से फोन पर वाद-विवाद हुआ था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और जब देर रात तक बाहर नहीं निकला तो उसकी मां रमरत्ती देवी भोजन लेकर कमरे में गईं। अंदर का नजारा देखकर उनकी चीख निकल गई। राम सेवक का शव कच्चे मकान के कमरे में लगी बल्ली से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के दो पुत्र उत्कर्ष (7) व अभि (4) हैं। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। अन्य सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में मृतक के पिता राम बुझारत द्वारा दी गई तहरीर में मृतक की पत्नी और उसके भतीजे इंद्रजीत पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सरपतहां थानाध्यक्ष कमल किशोर राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद ही मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed