{"_id":"695eb85a2f593276ca07640a","slug":"the-british-government-had-ordered-suryanath-to-be-shot-during-his-escape-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-147540-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: फिरंगी सरकार ने फरारी के दौरान सूर्यनाथ को गोली मारने का दिया था आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: फिरंगी सरकार ने फरारी के दौरान सूर्यनाथ को गोली मारने का दिया था आदेश
सिकरारा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सूर्यनाथ उपाध्याय की आठ जनवरी को पुण्यतिथि है। उन्होंने आजादी की लड़ाई में ऐसी ज्वाला भड़काई थी कि फिरंगी सरकार के सारे मंसूबे फीके पड़ गए। देश के लिए मर मिटने की उनकी लालसा ने उन्हें ऐसे सेनानी का स्थान दिलाया था, जो लंबे समय तक याद किया जाएगा। फिरंगी सरकार ने फरारी के दौरान सूर्यनाथ को गोली मारने का आदेश जारी किया था।
Trending Videos
उनके छोटे बेटे अभयराज उपाध्याय, पौत्र संजय उपाध्याय, अनिल उपाध्याय आदि ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक सूर्यनाथ उपाध्याय का जन्म 16 जनवरी 1918 को देहजुरी गोपालपुर गांव में हुआ था। 20 वर्ष की आयु में वह आजादी की लड़ाई में कूदे और 1938 में ट्रेनिंग लेकर व्यक्तिगत सत्याग्रह में भाग लिया। 18 मार्च 1941 को पहली बार गिरफ्तार हुए। नौ माह कठोर कारावास से भी उनका हौसला कम नहीं हुआ। चुनार जेल में रहते हुए क्रांतिकारी संगठन बनाया। संगठन ने 1942 के आंदोलन में अंग्रेजों का तख्त पलटने में मुख्य भूमिका निभाई थी। जेल से छूटने के बाद सिरसी, बरईपार के शिव मंदिर पर क्रांतिकारियों की बैठक में उन्हें कमांडर चुना गया। उनकी अगुवाई में मछलीशहर तहसील पर धावा बोला और सुजानगंज थाना लूट लिया। बौखलाई अंग्रेजी हुकूमत ने सूर्यनाथ को गोली मारने का हुक्म दिया। 16 अक्तूबर 1942 को कुल्हनामऊ में डाक लूटने के बाद गद्दारों के कारण सूर्यनाथ अपने साथियों बैजनाथ सिंह, दुखरन मौर्य, उदरेज सिंह, शिवव्रत सिंह सहित गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।