सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The mechanic's body was found hanging from the fan with the help of a saree.

Jaunpur News: पंखे से साड़ी के सहारे लटकता मिला मिस्त्री का शव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The mechanic's body was found hanging from the fan with the help of a saree.
विज्ञापन
सिरकोनी। जलालपुर के बंदीपुर निवासी मनोज कुमार राजभर का शनिवार दोपहर को कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे लटकता हुआ शव मिला। शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बंदीपुर गांव निवासी मनोज पेशे से राजगीर और टाइल्स लगाने वाला मिस्त्री था। काम करके दोपहर घर आया। घर से फिर कहीं चला गया। वापस घर आने के बाद कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। दरवाजा जब डेढ़ घंटे तक नहीं खुला तो परिवार के लोग दरवाजा खटखटाने लगे। दरवाजा नहीं खुला तो सीढ़ी लगाकर रोशनदान से अंदर झांका तो देखा कि पंखे से साड़ी के सहारे मनोज का शव लटक रहा था। परिजन दरवाजा की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे। वहां फंदे पर लटक रहे मनोज को नीचे उतारा। तब तक मनोज की मौत हो चुकी थी। वह तीन बहनों व दो भाइयों में छोटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी जलालपुर गजानंद चौबे ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed