सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The sun came out for an hour, but as evening approached, the biting cold returned.

Jaunpur News: एक घंटे के लिए निकली धूप, शाम होते ही गलन ने सताया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The sun came out for an hour, but as evening approached, the biting cold returned.
कोर में गुजर रही गाड़ियां
विज्ञापन
-पछुआ हवा के चलते दिन भर ठिठुरते रहे लोग, बाजार में पसरा रहा सन्नाटा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। पछुआ हवा से रविवार को दिन भर गलन बनी रही। ठंड से लोग ठिठुरते रहे। शाम तीन बजे एक घंटे के लिए हल्की धूप खिली। थोड़ी देर बाद फिर घने कोहरे या बादल छा गए। जैसे ही शाम ढली हवा में नमी बढ़ी तो तापमान गिरने से गलन महसूस तेज हो गई।
रविवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात से ही हवा चलने से सुबह गलन बढ़ गई। बादल छटने पर लोगों को लगा कि मौसम साफ होगा और धूप निकलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। धूप कुछ देर के लिए ही निकली। सुबह कोहरे से गलन भरी सर्दी रही। शाम होते ही फिर से गलन ने परेशान कर दिया। शाम को गलन इतनी बढ़ी की बिस्तर भी ठंडे पड़ गए। लोगों के हाथ पैर सुन्न हो जा रहे हैं। सुबह कोहरे से सड़कों पर कुछ मीटर आगे भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चल रहे थे। गलन ऐसी थी कि किसान भी खेतों में काम करने से कतरा रहे हैं। पशुओं को भी ठंड से बचाने के लिए लोग विशेष इंतजाम कर रहे हैं। लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. अशोक यादव का कहना है कि इस मौसम में सांस की बीमारियां, जोड़ों का दर्द, बीपी एवं शुगर के मरीजों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। ठंड के कारण रेलवे स्टेशन और बस पड़ाव पर यात्री वाहनों के इंतजार में ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------



दिहाड़ी मजदूरों को झेलनी पड़ी परेशानी
सर्दी का सबसे ज्यादा असर दिहाड़ी मजदूरों पर देखने को मिला। दिन छोटा और मौसम ठीक नहीं होने के कारण मजदूरों को काम नहीं मिला। शहर के शाहीपुर, पॉलिटेक्निक चौराहे के पास मजदूरों का जमावड़ा होता है। काम नहीं मिलने से मजदूरों को वापस घर लौटना पडा। जो काम करने गए भी उन्हें दिन भर परेशानी उठानी पड़ी। खराब मौसम के कारण निर्माण कार्य ठप पड़े हैं।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed