सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Threats to leak private photos after the marriage broke down; FIR registered.

Jaunpur News: शादी टूटने पर निजी फोटो वायरल करने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Threats to leak private photos after the marriage broke down; FIR registered.
विज्ञापन
मड़ियाहूं। तय हुई शादी टूटने के बाद युवती की निजी फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देने के मामले में मड़ियाहूं पुलिस ने आरोपी शिवम सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
Trending Videos

युवती के चाचा ने शुक्रवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने बताया कि भतीजी की शादी प्रतापगढ़ के ठनेपुर गोपालपुर पट्टी निवासी शिवम सिंह से तय हुई, लेकिन किसी कारणवश शादी कैंसिल हो गई। आरोप है कि शादी टूटने के बाद शिवम के पास युवती की कुछ निजी तस्वीरें थीं। इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था, इससे परिवार मानसिक रूप से परेशान है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मड़ियाहूं पुलिस ने आरोपी शिवम सिंह के विरुद्ध आईटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed