{"_id":"6a53ee22b2122f4a3904d99d","slug":"three-cunning-individuals-posing-as-health-officials-extorted-thousands-of-rupees-from-hospitals-and-medical-stores-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-158824-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: फर्जी स्वास्थ्य अफसर बनकर पहुंचे तीन शातिर, अस्पतालों-मेडिकल स्टोरों से हजारों रुपये वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: फर्जी स्वास्थ्य अफसर बनकर पहुंचे तीन शातिर, अस्पतालों-मेडिकल स्टोरों से हजारों रुपये वसूले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। नगर में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बनकर आए तीन शातिरों ने निजी अस्पतालों और मेडिकल स्टोर संचालकों को कार्रवाई का भय दिखाकर हजारों रुपये की वसूली कर ली। खुद को एडीशनल सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग की टीम का सदस्य बताने वाले आरोपियों ने लाइसेंस, पंजीकरण और दवाओं की जांच के नाम पर कई प्रतिष्ठानों से नकदी ऐंठी और भाग गए। पूरी घटना विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
मेडिकल स्टोर संचालक महेंद्र राजभर ने बताया कि आजमगढ़-पल्थी मार्ग की ओर से कार में सवार तीन लोग नगर के पल्थी रोड और नटौली रोड स्थित निजी अस्पतालों एवं मेडिकल स्टोरों पर पहुंचे। उन्होंने खुद को स्वास्थ्य विभाग की टीम बताते हुए जांच शुरू की और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाकर अस्पताल सील करने, लाइसेंस निरस्त कराने तथा कानूनी कार्रवाई की धमकी देने लगे।
नटौली रोड स्थित क्लीनिक संचालिका डॉ. मधु ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने भय का माहौल बनाकर अलग-अलग प्रतिष्ठानों से 50 हजार, 30 हजार, 15 हजार और पांच हजार रुपये तक वसूल किए। इसके बाद वे कई अन्य अस्पतालों और मेडिकल स्टोरों पर भी इसी तरह ठगी कर कार से फरार हो गए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद अस्पताल संचालकों ने जब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया तो पता चला कि विभाग की ओर से कोई छापेमारी टीम भेजी ही नहीं गई थी। इसके बाद फर्जी अधिकारियों द्वारा ठगी किए जाने का खुलासा हुआ। कुछ लोगों ने आरोपियों की कार का पीछा करने का प्रयास भी किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने कहा कि शिकायत मिलने पर सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मामला संज्ञान में आया है, लेकिन अभी तक किसी संचालक ने लिखित शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डॉ. रफीक फारूकी, सीएचसी अधीक्षक