{"_id":"6a6cf20ba9697f13b40f91e7","slug":"three-schools-with-outstanding-enrollment-honored-for-their-emphasis-on-quality-education-and-student-safety-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-160190-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: शिक्षा की गुणवत्ता और छात्र सुरक्षा पर जोर उत्कृष्ट नामांकन वाले तीन विद्यालय सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: शिक्षा की गुणवत्ता और छात्र सुरक्षा पर जोर उत्कृष्ट नामांकन वाले तीन विद्यालय सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में निपुण भारत मिशन एवं जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की बैठक हुई। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की सुरक्षा और शत-प्रतिशत नामांकन पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में निपुण भारत मिशन की प्रगति, डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को दी जाने वाली 1200 रुपये की धनराशि के ब्लॉकवार वितरण, मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता, विद्यालय कायाकल्प के 19 मानकों की पूर्ति, दिव्यांग बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के सत्यापन तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के निर्माण एवं शैक्षिक सुधार की समीक्षा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा कक्षा 5 से 6, 8 से 9, 10 से 11 और 12 के बाद उच्च शिक्षा में प्रवेश (ट्रांजिशन रेट) बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विद्यालय परिसरों में विद्युत खंभों पर चेतावनी बोर्ड लगाएं : डीएम ने बरसात के मौसम को देखते हुए विद्यालय परिसरों में विद्युत खंभों पर चेतावनी बोर्ड लगाने तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रत्येक माह के चौथे शनिवार को आयोजित होने वाली अभिभावक-शिक्षक बैठक में संबंधित अधिकारियों की अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही विद्यालयों में खेलकूद, सांस्कृतिक, नैतिक, वैज्ञानिक एवं नवाचार आधारित सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी बल दिया।