सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Accident Jaunpur Four Dead Lives Lost After Getting Trapped in Thresher Youth Struck by Dumper

UP Accident: जौनपुर में हादसे...चार लोगों की मौत, थ्रेसर में फंस कर निकली जान; डंपर की चपेट में आया युवक

अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 09 Apr 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Accident News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में चार हादसों में चार लोगों ने अपनी जान गंवा दी। सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों में कोहराम मच गया था।

UP Accident Jaunpur Four Dead Lives Lost After Getting Trapped in Thresher Youth Struck by Dumper
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Jaunpur News: बदलापुर क्षेत्र के फत्तूपुर गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर बृहस्पतिवार को कार बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Trending Videos


सरोखनपुर निवासी सौरभ गौतम (18) व त्रिदेव (22) बाइक से सिंगरामऊ की तरफ जा रहे थे। इस दौरान फत्तुपुर गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर सामने आ रही कार से बाइक में टक्कर हो गई, जिसके चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पहुंचते चिकित्सकों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। त्रिदेव का उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार को कब्जे में ले लिया गया है।

गेहूं की मड़ाई करते समय थ्रेसर में फंस कर युवक की मौत
बरसठी क्षेत्र के भदरांव गांव में गेहूं की मड़ाई करते समय थ्रेशर में फंसकर घायल मजदूर मुलायम बनवासी (32) की मौत हो गई। थ्रेसर की चपेट में आने से उसका शरीर पिस गया। घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव के पंडित पासी का ट्रैक्टर गांव में एक व्यक्ति के खेत में गेहूं की मड़ाई करने गया था। वहां पर थ्रेसर में गेहूं लगाने के लिए मजदूर लगे थे। गेहूं लगाते समय मुलायम बनवासी (32) असंतुलित होकर थ्रेसर में चला गया। इससे पैर से लेकर पेट तक बुरी तरह से पिस गया। घटना के बाद वहां पर हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्यवाही की जा रही है।

डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत
जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर सतहरिया पुलिस चौकी के सामने सड़क हादसे में पंवारा थानाक्षेत्र के सरांवा गांव निवासी बाइक सवार देवेंद्र सिंह (40) पुत्र शिव लगन सिंह की मौत हो गई। घटना बुधवार की रात करीब 12 बजे की है। एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पंवारा थानाक्षेत्र के सरांवा गांव निवासी देवेंद्र सिंह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करते थे। रोज की तरह वह काम खत्म कर बाइक से रात में अपने घर सरांवा लौट रहे थे। इसी दौरान सतहरिया चौकी के सामने से आ रही तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और भागने के चक्कर में देवेंद्र सिंह को रौंदते हुए भाग गया। 

आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज गंगा सागर मिश्रा ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बेटों को छोड़ गए हैं। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि सतहरिया चौकी इंचार्ज गंगा सागर मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डंपर चालक की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में प्राथमिकी
लाइन बाजार थानाक्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आजमगढ़ जिले के बरदह थानाक्षेत्र स्थित खरगीपुर निवासी राहुल गौतम की मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे पंचहटिया में किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। थाना प्रभारी लाइन बाजार केके सिंह ने बताया कि मृतक के पिता शिव प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed