{"_id":"695e51d07b3d7d0345048c18","slug":"young-man-killed-in-fight-between-two-people-in-jaunpur-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में हत्या की वारदात: शराब पीकर भिड़े दो नशेड़ी, जमकर हुई मारपीट; एक की मौत, पुलिस हिरासत में आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में हत्या की वारदात: शराब पीकर भिड़े दो नशेड़ी, जमकर हुई मारपीट; एक की मौत, पुलिस हिरासत में आरोपी
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 07 Jan 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार
Jaunpur News: जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र में दो नशेड़ियों के बीच मारपीट हुई। जिसमें एक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र में माधवपट्टी के कांतापुर में शराब के नशे में दो लोगों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक ने दूसरे साथी की हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इस दौरान जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
Trending Videos
क्या है मामला
एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि जफराबाद थाना क्षेत्र के माधवपट्टी के कांतापुर में गुरुप्रसाद यादव और ओमकार सिंह शराब पीकर लड़ाई कर रहे हैं। मौके पर पहुंची जफराबाद की पुलिस टीम ने घायल गुरुप्रसाद यादव को 108 माध्यम से सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ओमकार सिंह को हिरासत में लिया गया है। शव को मॉर्चुरी में रखवाया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
