सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   11 Female Conductors Selected Out of 53 Candidates

Jhansi News: 53 अभ्यर्थियों में 11 महिला परिचालकों का चयन

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
11 Female Conductors Selected Out of 53 Candidates
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

झांसी। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय, परिवहन निगम में 25 मार्च को आयोजित रोजगार मेले में संविदा पर महिला परिचालकों की भर्ती का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने 53 महिला अभ्यार्थियों में 11 को चयनित किया है। झांसी की सात व उरई की चार महिलाओं का चयन हुआ है। सभी को एक सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।
परिवहन निगम ने 12वीं पास महिलाओं से रोडवेज में संविदा परिचालक की भर्ती के लिए आवेदन मांगा था। 25 मार्च को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक 53 महिलाओं ने आवेदन किया था। दस्तावेज की जांच के बाद कमेटी ने शैक्षणिक प्रमाणपत्र व वरीयता अंक के आधार पर 11 महिलाओं का चयन कर परिणाम घोषित कर दिया। क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि चयनित महिलाओं को संबंधित रोडवेज डिपो के जरिये सूचना भेजी जाएगी। अगले सप्ताह तक उन्हें प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद संबंधित डिपो में तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



0000

यह मिलेगा वेतन व लाभ
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि महिला परिचालकों को 2.02 प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जाएगा। प्रतिमाह 22 दिन ड्यूटी के साथ 5000 किलोमीटर का सफर करने पर प्रथम छमाही में 1500 रुपये तथा द्वितीय छमाही में 3000 रुपये अर्थात वित्तीय वर्ष में 4500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। पीएफ, फ्री यात्रा पास, रात्रि भत्ता एवं 7.5 लाख का दुर्घटना बीमा दिया जाएगा। वहीं लगातार चार साल निर्धारित मानक पूर्ण करने पर उत्कृष्ट प्रोत्साहन योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed