{"_id":"69e9a7393b57ea07a302c907","slug":"video-the-new-district-magistrate-stated-that-solving-public-problems-is-a-priority-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याएं दूर करने को नवागत झांसी जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताई प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याएं दूर करने को नवागत झांसी जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताई प्राथमिकता
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 10:29 AM IST
Link Copied
नवागत जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बृहस्पतिवार को कोषागार पहुंचकर कार्यभार संभाला। इसके बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा बिजली-पानी की समस्या के साथ उनको निर्माणाधीन ओवर ब्रिज पर लगने वाले जाम के बारे में पता है। तालमेल के साथ काम करते हुए इन समस्याओं को दूर कराएंगे। बीडा, डिफेंस कॉरिडोर सहित अन्य विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी गौरांग राठी इसके पहले उन्नाव में जिलाधिकारी रहे। इसके अलावा वह वाराणसी, अलीगढ़, मुरादाबाद, बहराइच समेत अन्य कई जगहों पर महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं। जिलाधिकारी के तौर पर झांसी उनका तीसरा जनपद है। उन्होंने मातहतों के साथ बैठक करके जनपद में चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम से तहसील के विकास के लिए पीपीटी तैयार करके लाने को कहा। प्रशासनिक अधिकारी से हर पटल पर पांच आवश्यक रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, वरुण पांडेय, अरुण कुमार गौड़, योगेंद्र कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।