सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: After a dispute with his sons, an elderly father committed suicide by jumping in front of a train

Jhansi: बेटों से विवाद के बाद बुजुर्ग पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला शव

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
सार

झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर पारीछा गांव के पास ट्रैक पर शव मिला है। शव के बुरी तरह नष्ट हो जाने से उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। पास में मिले मोबाइल से शिनाख्त हो सकी।
 

Jhansi: After a dispute with his sons, an elderly father committed suicide by jumping in front of a train
बेटों से नाराज पिता ने दी जान।
विज्ञापन

विस्तार

बड़ागांव के लिथौरा निवासी घनाराम (63) ने बेटों से विवाद के बाद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उनका शव बुधवार सुबह झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर पारीछा गांव के पास ट्रैक पर पड़ा मिला। शव के बुरी तरह नष्ट हो जाने से उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। पास में मिले मोबाइल से शिनाख्त हो सकी।
Trending Videos



लिथौरा गांव के घनाराम खेती-किसानी करते थे। उनके दो बेटे हैं। दोनों का विवाह हो चुका है। दोनों बेटे परिवार के साथ अलग-अलग रहते हैं। परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात घनाराम के खेत से लौटने के बाद किसी बात को लेकर उनका बेटों से विवाद होने लगा। गांव के लोग भी जमा हो गए। दोनों बेटे उनसे गाली-गलौज करने लगे। गांव वालों के सामने ही गाली गलौज किए जाने की बात घनाराम को बुरी लग गई। बिना किसी से कुछ कहे वह घर से निकल गए। आधी रात के बाद भी वह घर नहीं लौटे। बेटों ने भी उनको नहीं तलाशा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो टुकड़ों में मिला शव
बुधवार सुबह गांव के पीछे से गुजरी रेलवे लाइन के पास ट्रेन से दो टुकड़ों में कटा शव बरामद हुआ। बड़ागांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक रेलवे ट्रैक के पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ था। उसके सहारे उसकी शिनाख्त हो सकी। पिता का शव मिलने पर बेटे भी परिजनों के साथ रोते-बिलखते पहुंच गए। बड़ागांव थानाध्यक्ष राजेश कुमार के मुताबिक छानबीन में मालूम चला कि बेटों से घनाराम का विवाद हो गया था। उसके बाद वह घर छोड़कर चला गया। विवाद की वजह से ही उसके सुसाइड करने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed