{"_id":"699f61230c54f91bf40911b3","slug":"11-named-in-murder-and-riot-case-nine-arrested-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-747027-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: महिला संविदाकर्मी की मौत के मामले में 11 नामजद, नौ गिरफ्तार, आरोपियों के घर से तलवार व तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: महिला संविदाकर्मी की मौत के मामले में 11 नामजद, नौ गिरफ्तार, आरोपियों के घर से तलवार व तमंचा बरामद
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
सार
हमले में मारी गई कुसुम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। गोली लगने से उसकी मौत की पुष्टि हुई है। उसके शव का भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार भी करा दिया गया।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भांडेरी गेट के बाहर दो पक्षों में हुई भिड़ंत मामले में कोतवाली पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही से उनके घरों से तलवार, तमंचा समेत जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। बुधवार को सभी आरोपी कोर्ट के सामने पेश हुए, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया। उधर, हमले में मारी गई कुसुम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। गोली लगने से उसकी मौत की पुष्टि हुई है। उसके शव का भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार भी करा दिया गया।
गाेली लगने से महिला संविदकर्मी की हो गई थी मौत
कोतवाली के भांडेरी गेट इलाके में मंगलवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। उनके बीच जमकर पथराव होने के साथ गोलियां चलीं। गोली लगने से मोहल्ले की एक महिला कुसुम की मौत हो गई जबकि उसका बेटा राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए लेकिन हैरानी की बात यह कि दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर नहीं दी।
उनाव गेट बाहर चौकी प्रभारी मंसूर अहमद को लोक व्यवस्था भंग हो जाने पर प्राथमिकी दर्ज करानी पड़ी। उपनिरीक्षक मंसूर अहमद की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने बलवा एवं उपद्रव करके कानून व्यवस्था ध्वस्त करने के आरोप में दोनों पक्षों से नीतेश वाल्मीकि, जितेंद्र, सोनू, शैलेंद्र, रोहित, अभिषेक, अमित वाल्मीकि, अनिल वाल्मीकि समेत तीन नाबालिग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
उधर, कुसुम के परिजनों ने हत्या के आरोप में नीतिश, जितेंद्र उर्फ जीतू, शैलेंद्र उर्फ छोटू राजा, सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मामला दर्ज करने के साथ ही पुलिस धड़ाधड़ दबिश देते हुए कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें हत्या के चारों आरोपी, तीन नाबालिग समेत दो अन्य शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नीतिश एवं जितेंद्र की निशानदेही पर घर के अंदर से 315 एवं 12 बोर के दो तमंचे समेत कई जिंदा कारतूस बरामद किए। सोनू एवं शैलेंद्र के पास से तलवार बरामद हुई है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी तलवार चलाते नजर आ रहे थे। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मौके पर पूरी तरह से शांति है। सतर्कता बरती जा रही है।
पूजा घर में छिपाकर रखे थे तमंचे एवं कारतूस
20 राउंड फायर के बाद भी आरोपियों के पास से कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही कि आखिर इतने भारी पैमाने पर कारतूस जमा करके किस वजह से रखे गए थे। वारदात के बाद आरोपियों ने तमंचे एवं कारतूस पूजा घर के भीतर छुपाकर रखे थे।
Trending Videos