सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   14 days before son's wedding, father's body found in field

Jhansi News: बेटे की शादी से 14 दिन पहले खेत में पड़ा मिला पिता का शव

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
14 days before son's wedding, father's body found in field
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos



झांसी। बेटे की शादी से 14 दिन पहले बड़ागांव के परसर गांव निवासी आजाद यादव (47) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार देर शाम उसका शव खेत में पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि परिवार की जमीन लिंक एक्सप्रेस वे में जाने वाली है। इसे लेकर वह तनाव में रहते थे। उसकी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

परसर गांव निवासी आजाद खेती किसानी करते थे। परिजनों ने बताया कि उनके पास लगभग 8 बीघा खेती योग्य जमीन है। इसके सहारे परिवार का जीविकोपार्जन होता है। यह जमीन उनके गांव से गुजरने वाले लिंक एक्सप्रेस वे में आ गई। परिवार के लोग जमीन देना नहीं चाहते थे लेकिन कुछ दिन पहले राजस्व टीम ने खेतों में बांस के बाड़े लगा दिए। यह देखकर वह तनाव में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब छह बजे फसल की सिंचाई के लिए खेत में जाने की बात कहकर निकले थे। काफी देर तक उनके न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। खेत में पहुंचने पर वह अचेत हाल में पड़े मिले। परिजन ही उन्हें मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से शादी के घर में रोना-पिटना मच गया। परिजन निमंत्रण पत्र बांट रहे थे। वह भी रोते-बिलखते अस्पताल आ गए। सीओ सदर रामवीर सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही उनकी मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed