सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A 12th-grade student committed suicide by swallowing poison.

Jhansi News: बारहवीं की छात्रा ने जहर निगलकर दी जान

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
A 12th-grade student committed suicide by swallowing poison.
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos




झांसी। थाना प्रेमनगर के बिजौली मोहल्ला निवासी काजल (18) पुत्री ओमप्रकाश ने जहर निगलकर जान दे दी। वह 12वीं की छात्रा थी। जहर निगलने से वह अचेत हो गई। उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन जहर निगलने की वजह नहीं बता सके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिजौली निवासी ओमप्रकाश प्राइवेट काम करते हैं। उनकी मंझली बेटी ने इस साल बारहवीं की परीक्षा दी थी। परिजनों ने पुलिस को बताया काजल अब घर में रहती थी। मंगलवार को परिवार के लोग बाहर गए थे। काजल घर में अकेली थी। कुछ देर बाद परिजनों के लौटने पर वह कमरे में अचेत मिली। पास में जहर की खाली शीशी पड़ी थी। अचेत हाल में परिजन उसे लेकर देर-रात मेडिकल अस्पताल पहुंचे। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया। डॉक्टरों ने भी उसके जहर निगलने की पुष्टि की। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। काजल तीन भाइयों में इकलौती बहन थी। उसकी मौत से मां एवं पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर उसके शव को कब्जे में ले लिया। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक परिजन अभी तक उसके जहर निगलने की वजह नहीं बता सके हैं। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed