{"_id":"69bb6635c5532a0f820efd86","slug":"jhansi-unconnected-taps-pose-a-problem-water-flows-on-the-roads-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बिना टोंटी के कनेक्शन बने मुसीबत, सड़कों पर बह रहा पानी, महानगर के कई इलाके प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बिना टोंटी के कनेक्शन बने मुसीबत, सड़कों पर बह रहा पानी, महानगर के कई इलाके प्रभावित
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 19 Mar 2026 08:28 AM IST
विज्ञापन
सार
कई स्थानों पर कनेक्शन तो दे दिए गए, लेकिन उनमें टोंटी नहीं लगाई गई। ऐसे में सप्लाई शुरू होते ही पानी सड़कों पर बहने लगता है, जिससे सिद्धेश्वर नगर, आईटीआई, आवास विकास कॉलोनी समेत कई मोहल्लों के लोग परेशान हैं।
सड़क पर भरे पानी में फंसी टैक्सी।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
महानगर में नई पाइपलाइन के जरिए दिए जा रहे जल कनेक्शन लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। कई स्थानों पर कनेक्शन तो दे दिए गए, लेकिन उनमें टोंटी नहीं लगाई गई। ऐसे में सप्लाई शुरू होते ही पानी सड़कों पर बहने लगता है, जिससे सिद्धेश्वर नगर, आईटीआई, ब्रह्मनगर, अयोध्यापुरी कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी समेत कई मोहल्लों के लोग परेशान हैं।
जल निगम द्वारा शहर में नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने के साथ घर-घर कनेक्शन देने का काम पिछले एक वर्ष से जारी है। बिजौली, हंसारी, राजगढ़, बंगलाघाट, हजरयाना, बेदरा, बड़ागांव गेट बाहर, सीपरी बाजार, लहरगिर्द, दरीगरान, ओल्ड बस स्टैंड, अयोध्यापुरी, आईटीआई, ब्रह्मनगर, सर्वनगर और सिद्धेश्वर नगर समेत कई क्षेत्रों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं। हालांकि, कई जगहों पर कनेक्शन अधूरे हैं और टोंटी न होने से पानी लगातार बहता रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह 4 से 7 बजे और शाम के समय सप्लाई के दौरान घरों के बाहर से पानी सड़कों पर बहकर जमा हो जाता है, जिससे जलभराव और गंदगी की स्थिति बन रही है।
सिद्धेश्वर नगर निवासी डॉ. अरुण झा ने बताया कि टोंटी न होने के कारण रोजाना घंटों पानी व्यर्थ बहता है। इसी तरह आईटीआई, अयोध्यापुरी और आवास विकास कॉलोनी में भी यही समस्या बनी हुई है। जल संस्थान के महाप्रबंधक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि जहां इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं, वहां जल निगम से समन्वय कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
शिकायत के लिए जारी किए गए नंबर
झांसी फेज-1 पेयजल योजना के तहत जल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों के दूरभाष नंबर जारी किए गए हैं। अधीक्षण अभियंता एसके यादव ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ता निर्धारित दिनों में नामित अधिकारियों से संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।
समस्या समाधान के लिए इन अधिकारियों से करें संपर्क
पेयजल आपूर्ति की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिशासी अभियंता हिमांशु नेगी (मोबाइल नंबर 9532501811), सहायक अभियंता नीरज करपात्री (9455943318) से सोमवार एवं शनिवार के बीच संपर्क किया जा सकता है। इसी तरह राकेश चौरसिया (9310435634) से मंगलवार एवं बृहस्पतिवार, आशीष रावत (9473512114) से बुधवार एवं शुक्रवार एवं सतीश कुमार (8279993664) एवं मनीष शर्मा (7906716730) से प्रत्येक कार्य दिवस में बात की जा सकती है।
एनओसी न मिलने से अटका कार्य
अमृत 2.0 योजना के तहत शहर में पाइपलाइन विस्तार के लिए सड़कों की खुदाई प्रस्तावित है, लेकिन लोक निर्माण विभाग से एनओसी न मिलने के कारण कार्य अटका हुआ है। जल निगम ने 7 मार्च को प्रांतीय खंड से अनुमति मांगी थी, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिल सकी है, जिससे कई परियोजनाएं प्रभावित हो रही हैं।
सड़क पर भरे पानी से निकलते वाहन...
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन