{"_id":"6a31b5dd7f5c8edc63010928","slug":"a-substation-with-a-capacity-of-5-mva-will-be-built-under-the-name-new-babina-jhansi-news-c-11-jhs1004-817126-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: न्यू बबीना नाम से बनेगा पांच एमवीए क्षमता का सब स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: न्यू बबीना नाम से बनेगा पांच एमवीए क्षमता का सब स्टेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी।
बबीना क्षेत्र की बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए बिजली निगम ने न्यू बबीना के नाम से नया सब स्टेशन बनाने का फैसला लिया है। जिसका प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय मंजूरी के लिए भेज दिया है।
बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि बबीना क्षेत्र से जुड़े कई इलाकों में ओवरलोडिंग की वजह से बिजली संकट बना रहता है। चूंकि बबीना सब स्टेशन का क्षेत्र बड़ा है, इसलिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में दिक्कत आती है। इस समस्या का निदान करने के लिए पांच एमवीए का न्यू बबीना के नाम से सब स्टेशन बनाना तय किया गया है। इस पर खर्च होने वाले करीब ढाई करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंजूर होने के लिए मुख्यालय भेज दिया है।
देहात के 169 ट्रांसफार्मर की बढ़ेगी क्षमता
झांसी। बिजनेस प्लान 2026-27 में देहात की बिजली लाइनें दुरुस्त करने और ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव भेज दिया है। करीब सात करोड़ रुपये के भेजे प्रस्ताव में 31 बिजली लाइनों का सुदृढ़ीकरण और 169 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाना है।
विज्ञापन
बबीना में न्यू बबीना के नाम से पांच एमवीए का सब स्टेशन बनाने का प्रस्ताव भेज दिया गया है, इसके जल्द स्वीकृत होकर आने की उम्मीद है।
अफरोज आलम, अधीक्षण अभियंता देहात क्षेत्र