{"_id":"693f1936b328b230a00fa6e9","slug":"a-year-and-a-half-after-his-marriage-the-young-man-committed-suicide-by-swallowing-poison-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-700053-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शादी के डेढ़ साल बाद युवक ने जहर निगलकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शादी के डेढ़ साल बाद युवक ने जहर निगलकर जान दी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सकरार के मगरपुर गांव निवासी अजय (21) पुत्र भागीरथ रायकवार ने जहर निगलकर जान दे दी। परिजनों ने अचेत हाल में उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। शराब पीने के बाद उसने जहर निगला। परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता सके।
मूल रूप से मगरपुर गांव निवासी अजय झांसी में रहकर रेलवे स्टेशन पर प्राइवेट काम करता था। परिजनों ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी शादी सकरार निवासी रिया से हुई थी। कुछ महीने पहले ही दपंती को एक बेटी हुई। झांसी में काम करके अजय गांव लौट आता था। शुक्रवार को परिवार के लोग पड़ोस में बर्थ-डे पार्टी मनाने गए थे। अजय घर में अकेला था। इस दौरान उसने जहर निगल लिया। आधी रात के बाद जब पिता भागीरथ पहुंचे, तब अजय बिस्तर पर पड़ा था। उसने पिता को जहर निगलने की बात बताई। पास में एक खाली शीशी पड़ी थी। यह सुनकर पिता घबरा उठे। तुरंत परिजन अजय को लेकर मेडिकल अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने भी उसके जहर निगलने की पुष्टि की। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। अजय की मौत से परिवार में मातम छाया है। अजय दो भाइयों में बड़ा था।
Trending Videos