सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Husband stabs his wife in the throat and then slits his throat, admits to medical hospital

Jhansi: पत्नी का गला रेतकर पति ने खुद को चाकू मारकर किया लहूलुहान, मेडिकल अस्पताल में कराया गया भर्ती

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
सार

पति बाजार जाने के बहाने  पत्नी को बाइक से लेकर निकला था। रास्ते में चाकू से उसने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद अपनी गर्दन पर चाकू से कई वार कर लिए। घायल पत्नी की सूचना पर परिजनों ने दोनों को मेडिकल में भर्ती कराया।

Jhansi: Husband stabs his wife in the throat and then slits his throat, admits to medical hospital
चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

समथर थाना के बसोबई गांव में बेतवा नहर के किनारे बुधवार दोपहर में पति ने पहले चाकू से पत्नी का गला रेत दिया, इसके बाद खुद की जान लेने के लिए चाकू से गर्दन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर लिया। लहूलुहान हाल में दंपती काफी देर तक जंगल में पड़े रहे। घायल महिला ने किसी तरह बेटी को सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने उनको सीएचसी पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर दोनों को मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। उनके अचेत होने से घटना की वजह मालूम नहीं चल सकी। हालांकि, परिजनों ने आपसी विवाद की बात कही है।
Trending Videos


घायल महिला की सूचना पर पहुंचे परिजन
थाना पूंछ के तला मोहल्ला निवासी अवधेश गोस्वामी (55) एक स्थानीय होटल में खाना बनाने का काम करता है। परिवार में पत्नी गुड्डी (50) समेत 4 बेटे एवं 3 बेटियां हैं। दोनों तीन दिन पहले ही बड़ी बेटी नीतू से मिलकर दिल्ली से लौटे थे। वहां से लौटकर अवधेश घर बनवा रहा था। बुधवार दोपहर 12 बजे बाजार जाने के बहाने पत्नी को बाइक से लेकर निकला था। यहां से बसोबई गांव के पास नहर के पास पहुंचा। पुलिस का कहना है कि चाकू से उसने गुड्डी पर जानलेवा हमला कर दिया। उसके घायल होने के बाद अपनी गर्दन पर चाकू से कई वार कर लिए। वह भी लहूलुहान हो गया। चाकू को वापस बैग में रख लिया। घायल गुड्डी ने कुछ देर बाद किसी तरह छोटी बेटी नीलम को फोन कर घटना के बारे में बताया। पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका यह है कहना
इस मामले में एसपी आरए डा. अरविंद कुमार का कहना है कि घटना की वजह अभी मालूम नहीं चल सकी है। प्रारंभिक छानबीन के दौरान पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। छानबीन के लिए पुलिस टीम काम कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed