पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Airport-like facilities will be available at the railway station

Jhansi News: रेलवे स्टेशन पर मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

Tue, 30 Jun 2026 02:38 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 30 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Airport-like facilities will be available at the railway station
झांसी। ऐतिहासिक झांसी रेलवे स्टेशन अब नए स्वरूप में नजर आएगा। स्टेशन के पुनर्विकास के तहत यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है। करीब 477 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कार्यों को अगले 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मुताबिक स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत कई बड़े कार्य प्रस्तावित हैं। स्टेशन के दोनों ओर प्रवेश और निकास द्वार बनाए जाएंगे, जिससे शहर के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों से आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। दोनों ओर आधुनिक सुविधाओं से लैस सर्कुलेटिंग एरिया विकसित किए जाएंगे। साथ ही बड़े पार्किंग लॉट भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर 36 लिफ्ट, 19 एस्केलेटर और दो ट्रैविलेटर लगाए जाएंगे। पुनर्विकास के बाद स्टेशन की यात्री क्षमता 6093 से बढ़कर 17061 हो जाएगी। यात्रियों के लिए अत्याधुनिक प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे। करीब 300 यात्रियों की क्षमता वाला वातानुकूलित लाउंज और पश्चिमी सर्कुलेटिंग एरिया में 98 यात्रियों की क्षमता वाला नॉन-एसी लाउंज तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा स्टेशन परिसर में 8920 वर्ग मीटर क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए जगह विकसित की जाएगी। इससे यात्रियों को एक ही परिसर में कई सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।


इन सुविधाओं पर भी रहेगा फोकस
परियोजना में भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, लैंडस्केपिंग, हरित क्षेत्र और स्थानीय कला एवं संस्कृति को दर्शाने वाले डिजाइन को शामिल किया गया है। स्टेशन को दिव्यांग यात्रियों के लिए भी पूरी तरह सुगम बनाया जाएगा, ताकि सभी यात्री बेहतर और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed