{"_id":"6a428ca56daaddb8080d75c2","slug":"jhansi-two-cunning-thieves-arrested-for-stealing-bikes-in-up-after-coming-from-mp-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: एमपी से आकर यूपी में करते थे बाइक चोरी, आठ बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: एमपी से आकर यूपी में करते थे बाइक चोरी, आठ बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार
Mon, 29 Jun 2026 08:50 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 29 Jun 2026 08:50 PM IST
सार
शातिर चोरों ने पूछताछ के दौरान बताया कि नशे का शौक पूरा करने के लिए वह वाहन चोरी करते थे। दोनों वाहन चोरी के आरोप में पहले भी जेल जा चुके।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीपरी बाजार पुलिस ने अंतर राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। दोनों शातिर चोर शिवपुरी (मध्य प्रदेश) के रहने वाले हैं। उनकी निशानदेही पर आठ बाइक भी बरामद हुई। शातिर चोरों ने पूछताछ के दौरान बताया कि नशे का शौक पूरा करने के लिए वह वाहन चोरी करते थे। दोनों वाहन चोरी के आरोप में पहले भी जेल जा चुके।
थाना प्रेमनगर के नूर नगर निवासी हनीफ ने बाइक चोरी होने पर सीपरी बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर पुलिस को इन दोनों शातिर चोरों का पता चला। सुरागकशी करने पर सोमवार आधी रात को राजघाट बैंकर्स कॉलोनी के पास उनके होने की सूचना मिली। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे की अगुवाई में पुलिस टीम पहुंच गई। यहां से शिवपुरी के अमोला थाना निवासी केपी सिंह लोधी एवं उसके रिश्तेदार अमित लोधी को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी हुई 8 बाइक बरामद हुई। सीओ रामवीर सिंह ने बताया कि चोरी के लिए दोनों मध्य प्रदेश से झांसी आते थे। वारदात के बाद मप्र भाग जाते थे। पूछताछ में बताया कि वे अपने एक साथी शिवम गौड़ के साथ मिलकर झांसी एवं आसपास से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी करके वाहनों को राजघाट कॉलोनी स्थित नहर की पुलिया के नीचे छिपा देते थे। सौदा पटने पर बेच देते थे। दोनों नशे के शौकीन थे। इन पैसों को नशे में खर्च करते थे। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। यहां से दोनों जेल भेज दिए गए।
मामले की जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन