{"_id":"69f66254aa6a6d6f3406d97a","slug":"attendants-assault-nursing-staff-at-medical-college-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-788029-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ से तीमारदारों ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ से तीमारदारों ने की मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के वार्ड आठ में भर्ती मरीज की मौत के बाद नर्सिंग स्टाफ के साथ तीमारदारों ने मारपीट की। तीमारदार इलाज से संतुष्ट नहीं थी। घटना के बाद कुछ देर के लिए नर्सिंग स्टाफ ने कार्य बहिष्कार भी किया। हालांकि, बाद में काम पर लौट आए।
विषाक्त पदार्थ खाने पर अजय नामक युवक को परिजनों ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। यहां वार्ड आठ के आईसीयू में उसका इलाज चल रहा था। शनिवार तड़के 4:50 बजे उसकी मौत हो गई। जब नर्सिंग स्टाफ वार्ड में बने कक्ष की ओर जा रहा था, तभी उसके पीछे तीमारदार दौड़ पड़े। कक्ष से मारपीट करते हुए नर्सिंग स्टाफ को घसीटकर बाहर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।
बताया गया कि तीमारदार काफी देर से चिकित्सक को बुलाने की बात कह रहे थे। उन्होंने नर्सिंग स्टाफ से भी यह बात कही। चिकित्सक न आने और मरीज की मौत हो जाने के बाद तीमारदार आक्रोशित हो गए। प्रमुख अधीक्षक डॉ. सचिन माहुर का कहना है कि पुलिस को शिकायती पत्र दे दिया गया है।