सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Betting Racket Busted in Jhansi Betting on MCX is four times higher than on IPL

UP: आईपीएल से चार गुना अधिक यहां लग रहा सट्टा, 80% सराफा कारोबारी लगा रहे दांव, हारने से कई हो चुके हैं बर्बाद

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 02 May 2026 02:29 PM IST
विज्ञापन
सार

झांसी में एमसीएक्स में आईपीएल से चार गुना अधिक सट्टा लग रहा है। 80 फीसदी सराफा कारोबारी करोड़ों का दांव लगा रहे हैं। हारने से कई कारोबारी बर्बाद हो चुके हैं। हवाला के साथ सराफा का काम करने वाले कारोबारी को दो माह पहले ही करीब 100 करोड़ की चपत लगी। 

Betting Racket Busted in Jhansi Betting on MCX is four times higher than on IPL
सट्टे के मामले में पुलिस ने आशीष उपाध्याय को गिरफ्तार किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल के सटोरियों के खिलाफ पुलिस ने भले ऑपरेशन-720 छेड़ रखा हो लेकिन उससे करीब चार गुना बड़े पैमाने पर एमसीएक्स में हो रही अरबों की सट्टेबाजी से पुलिस बेखबर है। इसका रोजाना का टर्नओवर दो अरब से अधिक है। इस खेल में बड़े-बड़े कारोबारी शामिल हैं लेकिन पुलिस इस गिरोह का भंडाफोड़ नहीं कर पा रही है।
Trending Videos


एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) को सेबी संचालित करता है। सोना-चांदी, कच्चा तेल, गैस, धातु आदि के अंतरराष्ट्रीय दाम के आधार पर ट्रेडिंग होती है। बैंक अकाउंट से खाता खुलता है। कारोबार करने पर टैक्स चुकाना होता है लेकिन सटोरियों ने सेबी एमसीएक्स की तर्ज पर एप बना रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सोने-चांदी समेत अन्य के चढ़ते-उतरते दाम पर दांव लगाते हैं। स्थानीय बाजार में भी इसे एमसीएक्स के नाम से जाना जाता है। जानकार बताते हैं कि छोटा दांव भी पांच लाख से अधिक का होता है। इस वजह से सिर्फ कारोबारी ही इसमें हाथ आजमाते हैं। इस खेल में हवाला के पैसों का इस्तेमाल होता है।

 

लोकल एमसीएक्स के जानकारों के मुताबिक, झांसी में 20 हजार से अधिक खाते हैं। करीब अस्सी फीसदी सराफा कारोबारी का इस लोकल एमसीएक्स में खाता है। दूसरे व्यवसायी भी इसमें हाथ आजमाते हैं। कई कारोबारी इसमें फंसकर अपनी पूरी पूंजी तक गंवा चुके हैं। 

 

जानकारों का कहना है कि हवाला के साथ सराफा का काम करने वाले कारोबारी को दो माह पहले ही करीब 100 करोड़ की चपत लगी। इससे इसमें होने वाली सट्टेबाजी की रकम का पता चलता है लेकिन पुलिस इनसे पूरी तरह बेखबर है। 

वह सिर्फ आईपीएल में ही उलझी हुई है। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि हवाला समेत अन्य कनेक्शन खंगालने पर एमसीएक्स में सट्टेबाजी का भी पता चला है। इसकी भी जांच कराई जा रही है। सट्टेबाजी करने वाले भी पकड़े जाएंगे।

एक अरब के सट्टे में वांछित भाजपा नेता दिल्ली से गिरफ्तार
एक अरब रुपये के ऑनलाइन सट्टा मामले में झांसी पुलिस ने अहम कामयाबी हासिल करते हुए वांछित भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं सहकारिता बैंक निदेशक आशीष उपाध्याय को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उसने दिल्ली में अपने एक परिचित के यहां शरण ली थी। 

 

लोकेशन मिलने पर झांसी पुलिस दिल्ली जा पहुंची। शुक्रवार देर-रात पुलिस उसे गिरफ्तार करके झांसी लाई। यहां उससे पूछताछ की जा रही है। नवाबाद पुलिस ने बुधवार को एक बड़े सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तिलयानी बजरिया निवासी शुभम उपाध्याय, सिंधी कॉलोनी निवासी विजय बाधवा एवं बड़ागांव गेट निवासी नितिन अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। 

 

उनसे पूछताछ करने पर पुलिस को भाजपा नेता आशीष उपाध्याय समेत पार्षद पति पप्पू निवासी उन्नाव गेट, पंकज राय, सौरभ लिखधारी, सोनू चड्ढा, हरीश कुमार, आकाश चंचलानी, सुमित साहू एवं रोशन मुंशी का नाम पता चला। इसके बाद से आशीष भूमिगत हो गया। 

 

पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। एसओजी एवं सर्विलांस टीम उसे तलाश रही थी। कुछ नंबरों पर आशीष लगातार बात कर रहा था। इससे पुलिस को उसका सुराग मिल गया। देर-रात आशीष को नवाबाद थाने लाया गया। 
 

एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि इस मामले के अन्य सभी पहलुओं को जानने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अन्य वांछितों को भी तलाशा जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed