सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bike crushes woman who came to niece's wedding, dies

Jhansi News: बाइक ने भांजी की शादी में आई महिला को रौंदा, मौत

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Bike crushes woman who came to niece's wedding, dies
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी




टोड़ीफतेहपुर। ग्राम बलूपुरा में भांजी की शादी में शामिल होने आई एक महिला की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे से शादी वाले घर में मातम पसर गया है।
ग्राम बलूपुरा निवासी संतोष अहिरवार की पुत्री नंदनी का विवाह 19 जून को होना है। विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मृतका गीता देवी (38) पत्नी अर्जुन अहिरवार निवासी ग्राम जेवर थाना चंदेरा, जिला टीकमगढ़ अपने परिजनों के साथ आई थीं। बुधवार को रात 8 बजे माता मटियाना की रस्म होने के बाद गीता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं पैदल घर लौट रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं थाना टोड़ी फतेहपुर के आगे स्थित पुलिया के पास पहुंचीं, तभी टोड़ीफतेहपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने अनियंत्रित होकर महिलाओं के समूह में टक्कर मार दी। हादसे में गीता देवी, भारती, सुनीता, रोशनी, पुख्खन, सविता सहित कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सक के पास ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने गीता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रोशनी को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष पवन जायसवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टक्कर मारने वाला बाइक चालक मौके से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed