{"_id":"69f5adc4a5ae537e090f227b","slug":"bjp-leader-wanted-in-one-billion-rupee-betting-racket-arrested-in-delhi-2026-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एक अरब का ऑनलाइन सट्टा और भाजपा नेता, बचने के लिए आशीष उपाध्याय ने चली थी ये चाल; पर कामयाब नहीं हो सका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एक अरब का ऑनलाइन सट्टा और भाजपा नेता, बचने के लिए आशीष उपाध्याय ने चली थी ये चाल; पर कामयाब नहीं हो सका
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 02 May 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार
एक अरब के सट्टे में वांछित भाजपा नेता दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर आत्मसमर्पण के फिराक में था। उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। अब सट्टेबाजों की 500 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क होगी।
jhansi betting racket
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
झांसी में एक अरब रुपये के ऑनलाइन सट्टा मामले में झांसी पुलिस ने अहम कामयाबी हासिल करते हुए वांछित भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं सहकारिता बैंक निदेशक आशीष उपाध्याय को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उसने दिल्ली में अपने एक परिचित के यहां शरण ली थी।
लोकेशन मिलने पर झांसी पुलिस दिल्ली जा पहुंची। शुक्रवार देर-रात पुलिस उसे गिरफ्तार करके झांसी लाई। यहां उससे पूछताछ की जा रही है। नवाबाद पुलिस ने बुधवार को एक बड़े सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तिलयानी बजरिया निवासी शुभम उपाध्याय, सिंधी कॉलोनी निवासी विजय बाधवा एवं बड़ागांव गेट निवासी नितिन अग्रवाल को गिरफ्तार किया था।
उनसे पूछताछ करने पर पुलिस को भाजपा नेता आशीष उपाध्याय समेत पार्षद पति पप्पू निवासी उन्नाव गेट, पंकज राय, सौरभ लिखधारी, सोनू चड्ढा, हरीश कुमार, आकाश चंचलानी, सुमित साहू एवं रोशन मुंशी का नाम पता चला। इसके बाद से आशीष भूमिगत हो गया।
Trending Videos

पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। एसओजी एवं सर्विलांस टीम उसे तलाश रही थी। कुछ नंबरों पर आशीष लगातार बात कर रहा था। इससे पुलिस को उसका सुराग मिल गया। देर-रात आशीष को नवाबाद थाने लाया गया।
एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि इस मामले के अन्य सभी पहलुओं को जानने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अन्य वांछितों को भी तलाशा जा रहा है।
सट्टेबाजों की 500 करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी कुर्क
गिरफ्तार हो चुके सटोरियों की संपत्ति कुर्क करने के लिए पुलिस चल-अचल संपत्ति की सूची तैयार कर रही है। अभी तक 500 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता चला है। सबसे अधिक संपत्ति शुभम, विजय एवं नितिन की मालूम चली है।

इनके पास करीब 200 करोड़ की संपत्ति है। इसी तरह बृजेंद्र राजपूत, हरेंद्र परिहार उर्फ लल्ला, दिलीप सिंह उर्फ विजय, नीरज निरंजन, विवेक यादव, आशीष उपाध्याय, निशांत यादव, धर्मेंद्र साहू समेत अन्य सटोरियों की करोड़ों की संपत्ति का भी पुलिस ने पता लगाया है। पुलिस वांछितों की संपत्ति का भी ब्योरा खंगाल रही है। इनको भी कुर्क करेगी।
ऑपरेशन- 720 के तहत पहली बार पुलिस न सिर्फ सटोरियों की धरपकड़ कर रही है, बल्कि उनके खिलाफ गंभीर विधिक कार्रवाई भी कर रही है। सटोरियों के खिलाफ गिरोह बनाकर संगठित अपराध के मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस की अगली रणनीति संगठित अपराध करके जुटाई संपत्ति कुर्क करने की है।
इसके लिए वह बीएनएनएस की धारा 107 का सहारा ले रही है। इसके तहत आपराधिक गतिविधियों से प्राप्त संपत्ति कुर्की के साथ जब्त हो सकती है। इसके लिए पुलिस इनकी संपत्तियों का ब्योरा खंगाला रही है। रजिस्ट्री कार्यालय से भी संपर्क साधा है।
शुभम, विजय बाधवा एवं नितिन अग्रवाल के पास दो सौ करोड़ से अधिक की संपत्ति का पता चला है। देर-रात गिरफ्तार आशीष उपाध्याय की संपत्तियों का भी ब्योरा खंगाला जा रहा है। पार्षद पति पप्पू यादव, पंकज राय, सौरभ लिखधारी, सोनू चड्ढा, हरीश कुमार, आकाश चंचलानी, सुमित साहू, रोशन मुंशी का भी सटोरिया गिरोह से कनेक्शन मिला है।
इनकी संपत्तियां भी खंगाली जा रही हैं। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि संगठित अपराध करके जुटाई गई संपत्तियों की पहचान की जा रही है। जो भी संपत्ति सट्टे के माध्यम से अर्जित की गई है, उसे कुर्क किया जाएगा।
पुलिस को चकमा देकर आत्मसमर्पण के फिराक में था आशीष
शुभम उपाध्याय की गिरफ्तारी होते ही भाजपा नेता आशीष उपाध्याय भाग निकला। उसने अपने सभी मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ कर लिए। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी लेकिन, कहीं सुराग नहीं मिला। पुलिस को चकमा देकर आशीष ट्रेन से ग्वालियर के रास्ते दिल्ली भाग निकला।

दिल्ली से ही उसने झांसी में आत्मसमर्पण के लिए याचिका भी दाखिल कर दी। जिन मोबाइल नंबरों के सहारे आशीष बात कर रहा था, सर्विलांस की मदद से पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस के चंगुल से बचने के लिए शुक्रवार एवं शनिवार को उसके यहां आकर आत्मसमर्पण करने की तैयारी थी।
ग्वालियर से झांसी के टोल प्लाजा में सादे कपड़ों में तैनात थी पुलिस
पुलिस ने भी अपना जाल-बिछाया था। उसकी धर-पकड़ के लिए ग्वालियर से झांसी के रास्ते तक पुलिस टीम सादे कपड़ों में तैनात थी। टोल प्लाजा में स्वॉट मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को उसकी चाणक्यपुरी में सटीक लोकेशन मिल गई। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने वहां दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

शुभम के खाते से दो करोड़ का लेनदेन मिला
पुलिस अफसरों का कहना है कि शुभम के बैंक खातों को खंगालने पर आशीष उपाध्याय के साथ उसका बड़े पैमाने पर लेनदेन मिला है। सबसे अधिक लेनदेन 2024 में हुए लोक सभा चुनाव के दौरान मिला। एक दिन में करीब 14 लाख रुपये का लेनदेन का ब्योरा मिला। इसी तरह अन्य दिनों में भी नियमित तरीके से दोनों के बीच पैसों का लेनदेन हो रहा था। आशीष का दूसरे लोगों के साथ हुए लेने का विवरण भी खंगाल रही है।