सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Admit cards for UG-PG entrance exam released

बीयू: यूजी-पीजी की प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र हुए जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 17 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
BU: Admit cards for UG-PG entrance exam released
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विवि ने मंगलवार को यूजी-पीजी प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए हैं। खास बात यह है कि बीयू की साइट के होमपेज पर ही लिंक अपलोड किया है ताकि अभ्यर्थियों को दिक्कत नहीं हो।

बीयू विवि परिसर में संचालित यूजी-पीजी के 29 विषयों में प्रवेश की परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब छह हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 19 जून को होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए बीयू ने समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। समर्थ पोर्टल से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में दिक्कत नहीं हो, इसके चलते बीयू की साइट के होमपेज पर लिंक अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि पहले दिन 1200 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिया है। प्रवेश परीक्षा में 100 प्रश्न आएंगे। 50 प्रश्न सामान्य ज्ञान, सम-सामियिक ज्ञान के होंगे। 50 प्रश्न संबंधित कोर्स से संबंधित होंगे। 24 जून तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा। 25 से 30 जून तक काउंसलिंग के साथ ही प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। यह जानकारी कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने दी है।
विज्ञापन


0- ये होंगे प्रवेश परीक्षा के परीक्षा केंद्र
बीयू ने यूजी-पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए बीयू परिसर स्थित नये परीक्षा भवन और कानपुर के एसजे. महाविद्यालय हमीरपुर रोड को बनाया है।


0- 20 जून तक कॉलेजों को मिलेगी प्रवेश की अनुमति
बीयू से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के आवेदन की प्रक्रिया 30 जून तक चलेगी। वहीं, बीयू प्रशासन डायरेक्ट प्रवेश के लिए आए आवेदनों के आधार पर मैरिट लिस्ट बनाकर प्रवेश की अनुमति 20 जून को जारी कर देगा। सूत्रों का कहना है कि संभव है कि कॉलेजों में 22 जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed