सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A businessman raped a nine-year-old girl in a hotel washroom; the victim had come to attend a wedding.

Jhansi: होटल के वॉशरूम में कारोबारी ने नौ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, शादी में शामिल होने आई थी पीड़िता

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
सार

शादी की रस्मों के बीच 55 साल का कारोबारी नौ साल की बच्ची को बहला फुसला कर अपने साथ होटल के वॉशरूम में ले गया और दुष्कर्म कर दिया। घटना से बच्ची बुरी तरह सहम उठी।

Jhansi: A businessman raped a nine-year-old girl in a hotel washroom; the victim had come to attend a wedding.
थाना नवाबाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नवाबाद इलाके में स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में आई बरात में शामिल 55 साल के कारोबारी ने नौ साल की मासूम बच्ची के साथ होटल के वॉशरूम में दुष्कर्म किया। घटना से बच्ची बुरी तरह सहम उठी। मां के पूछने पर रोने हुए घटना के बारे में बताया। परिजनों की सूचना पर नवाबाद पुलिस पहुंच गई। सुरागकशी करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
Trending Videos


बच्ची की मां की सूचना पर पहुंची पुलिस
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को होटल में आई बरात के साथ मोहिनी बाबा मोहल्ला निवासी सरफराज (55) पुत्र शमशाद भी पहुंचा था। वह झांसी में ही इलेक्ट्रानिक वस्तुओं की कारोबार करता है। वर-वधू पक्ष की शादी की रस्मों के बीच आरोपी सरफराज वधू पक्ष की नौ साल की बच्ची को बहला फुसला कर अपने साथ होटल के वॉशरूम में लेकर चला गया। वहां से बच्ची को रोता छोड़कर भाग निकला। बच्ची की मां की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। उसमें आरोपी बच्ची को लेकर वॉशरूम की ओर जाता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी गिरफ्तार
नवाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करके तलाश शुरू की। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक शुक्रवार रात आरोपी को प्लेटफॉर्म नंबर-9 की ओर जाने वाली रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed