{"_id":"69e1e24a0c62fd8a60064917","slug":"cbse-10th-result-jhansi-s-bright-students-brought-glory-to-the-nation-2026-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE 10th Result: झांसी के होनहारों ने बढ़ाया मान, बोले- लक्ष्य आधारित तैयारी के साथ सोशल मीडिया से बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE 10th Result: झांसी के होनहारों ने बढ़ाया मान, बोले- लक्ष्य आधारित तैयारी के साथ सोशल मीडिया से बनाई दूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार
सीबीएसई के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हैं। टॉपर्स ने बताया कि उन्होंने नियमित अध्ययन किया और लक्ष्य आधारित तैयारी के साथ सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखे।
जिला टॉपर कार्तिकेय
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। कड़ी मेहनत, नियमित अध्ययन, लक्ष्य आधारित तैयारी और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर इन प्रतिभाओं ने न केवल उच्च अंक हासिल किए, बल्कि अनुशासन और समर्पण का भी परिचय दिया। टॉपर्स ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर अभ्यास को देते हुए भविष्य में इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने का लक्ष्य तय किया है।
टॉपर कार्तिकेय का पसंदीदा विषय है संस्कृत
महात्मा हंसराज पब्लिक स्कूल के छात्र कार्तिकेय शुक्ला ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। खास बात यह है कि वह संस्कृत विषय के जिले में इकलौते छात्र हैं, जिन्होंने इस उपलब्धि के साथ एक नई मिसाल पेश की है। कार्तिकेय के पिता नंदीश शुक्ला रेलवे में अपर मंडल रेल प्रबंधक हैं। कार्तिकेय ने बताया कि उन्होंने नियमित लक्ष्य बनाकर पढ़ाई की। प्रतिदिन 5-6 घंटे तय अध्ययन किया और ऑनलाइन कोचिंग का सहारा लिया। पढ़ाई के साथ उन्हें क्रिकेट खेलना भी पसंद है। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर उन्होंने अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रखा। भविष्य में वे इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कॅरिअर बनाना चाहते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया।
रुद्र ने रोजाना का लक्ष्य तय कर की पढ़ाई
माउंट लिट्रा जी पब्लिक स्कूल के छात्र रुद्र प्रताप सिंह ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया। उनके पिता भूपेंद्र सिंह बिल्डर और माता मोहिता सिंह सरकारी शिक्षिका हैं। रुद्र ने बताया कि उन्होंने हर दिन का एक लक्ष्य निर्धारित किया और उसे पूरा करने के बाद ही आराम किया। उनका सपना आईआईटी से एमटेक कर इंजीनियर बनने का है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों को देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ पसंदीदा गतिविधियों को भी समय देना चाहिए, जिससे मानसिक संतुलन बना रहता है।
Trending Videos

आर्यन स्कूल के छात्र अथर्व शर्मा।
- फोटो : संवाद
सोशल मीडिया से दूरी बनाए रहे अथर्व
आर्यन स्कूल के छात्र अथर्व शर्मा ने 96.8 फीसदी अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। उनके पिता अमित शर्मा रेलवे में कार्यरत हैं। अथर्व ने प्रतिदिन लगभग 10 घंटे अध्ययन कर यह सफलता हासिल की। उन्होंने सोशल मीडिया, विशेषकर इंस्टाग्राम से दूरी बनाए रखी, जबकि यूट्यूब के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखी। खेलकूद में रुचि रखने वाले अथर्व का लक्ष्य इंजीनियर बनना है, जिसके लिए उन्होंने कक्षा 9 से ही तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि पिता के संघर्ष को देखकर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

सीएलएम स्कूल की छात्रा कीर्ति।
- फोटो : संवाद
कीर्ति ने एकाग्रता के साथ हासिल की सफलता
सीएलएम स्कूल की छात्रा कीर्ति सिंह ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी सफलता का परचम लहराया। कीर्ति ने बताया कि उनकी सफलता का मूल मंत्र एकाग्रता और लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करना है। उन्होंने कठिन समय में शिक्षकों से मिले मार्गदर्शन और प्रोत्साहन को अपनी सफलता का आधार बताया। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने पियानो बजाने और खेलकूद को भी जारी रखा, जिससे उनका मनोबल बना रहा। सोशल मीडिया का सीमित उपयोग कर उन्होंने पढ़ाई पर विशेष ध्यान केंद्रित किया।