फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Storms and rain likely today and tomorrow; weather may change due to a Western Disturbance.

Jhansi: आज और कल आंधी-बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदल सकता है मौसम

Wed, 07 Oct 2026 02:20 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 02:20 AM IST
सार

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसका असर झांसी में देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन
Jhansi: Storms and rain likely today and tomorrow; weather may change due to a Western Disturbance.
दोपहर के समय निकली हल्की धूप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते झांसी का मौसम एक बार फिर बदल सकता है। बुधवार और बृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने आंधी और बारिश के आसार जताए हैं। ऐसे में तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन


मानसून की वापस के साथ ही अक्तूबर के शुरुआती दिनों में तापमान में लगातार इजाफा होता जा रहा है। आसमान साफ रहने से धूप में लोगों को चुभन महसूस हो रही है। मंगलवार को दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.2 डिग्री कम है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि उत्तराखंड के पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसका असर बुधवार को झांसी में देखने को मिल सकता है। 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा बारिश के भी आसार हैं। बृहस्पतिवार तक ऐसी स्थिति रह सकती है। इससे पारा भी गिर सकता है। उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और फिर तापमान में इजाफा होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed