फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Committees have been formed to distribute fertilizers and seeds, but they are not helping farmers.

Jhansi News: खाद बीज वितरण के लिए समितियां बनीं, पर नहीं आ रहीं किसानों के काम

Thu, 13 Aug 2026 02:26 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 13 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Committees have been formed to distribute fertilizers and seeds, but they are not helping farmers.
झांसी। किसानों के लिए खाद बीज मुहैया कराने समेत अन्य कार्यों के लिए सहकारिता विभाग ने एक साल के दौरान जनपद में 40 नई समितियां तो बनाईं, लेकिन इनका लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। उर्वरक बेचने का लाइसेंस मिल जाने के बाद भी वे काम नहीं कर पा रही हैं। गोदामों के लिए जमीन न होने और कर्मचारियों के न होने के कारण काम नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में जनपद में 58 सहकारी समितियां संचालित हैं। इनका काम है सरकारी मूल्य पर किसानों के खाद और बीज उपलब्ध कराना। क्रेडिट के आधार पर उन्हें सुविधाएं दिलाना। अभी इन समितियों की आपस में दूरी ज्यादा है। किसानों को ज्यादा सुविधाएं देने के लिए पिछले एक साल के अंदर जनपद में 40 नई समितियों का गठन किया। फर्टिलाइजर का लाइसेंस भी मिल गया। अन्य औपचारिकताएं पूरी हो गईं, लेकिन न तो इन पर काम करने के लिए सचिव हैं, न ही लेखा से जुड़े कर्मचारी। यहां तक कि गोदामों के लिए जगह नहीं है। नतीजा है कि समितियों के पास खाद-बीज रखने के लिए जगह नहीं है।
विज्ञापन

केवल 28 सचिव हैं जनपद में
वर्तमान में जनपद में 48 समितियां संचालित हैं, जबकि सचिवों की संख्या केवल 28 है। कई सचिवों के पास अतिरिक्त प्रभार है। नई समितियों के लिए सचिवों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नई सहकारी समितियों के लिए गोदामों की जरूरत है। इसके लिए जमीन की मांग की गई है। जमीन मिलते ही गोदाम बनाए जाएंगे। सचिवों की भी कमी है।

कृष्णकुमार, सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक, सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed