फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Female teacher injured in accident dies at medical college.

Jhansi News: हादसे में घायल महिला शिक्षिका की मेडिकल कॉलेज में हुई मौत

Fri, 14 Aug 2026 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Female teacher injured in accident dies at medical college.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल निजी स्कूल की संचालिका/ महिला शिक्षिका की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। महिला शिक्षिका 20 जुलाई को ऑटो से झांसी आ रही थीं, तभी रास्ते में एक कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका समेत कई सवारी घायल हो गई थीं, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बरुआसागर थानाक्षेत्र के शिव मंदिर बाजार में रहने वाली महिला शिक्षिका दीपिका पांडे (45) ओम साईं पब्लिक स्कूल की संचालिका थीं। दीपिका की बहन पूनम ने बताया कि 20 जुलाई को दीपिका ऑटो में सवार होकर बच्चों की ड्रेस खरीदने और स्कूल के काम से झांसी आ रही थीं। रास्ते में बरुआसागर स्थित फुटेरा माता मंदिर के पास सामने से आ रही एक कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में 11 सवारी थी। इसमें दीपिका, सतीश बिरथरे समेत अन्य सवारी घायल हो गई थीं। गंभीर हालत में दीपिका को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। जहां बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे दीपिका की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बेटी का दो दिन बाद है जन्मदिन
बहन पूनम ने बताया कि दीपिका के पति की 2017 में मौत हो गई थी। उनकी 11 साल की एक बेटी प्रगति है। जो मेरे पास आगरा में रहती है और छठवीं कक्षा में पढ़ रही है। प्रगति का दो दिन बाद 16 अगस्त को जन्मदिन है। वो 12 साल की हो जाएगी। दीपिका की मौत के बाद परिजन सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed