{"_id":"6a7e29766b359a98020cf32f","slug":"rain-accompanied-by-thunder-and-lightning-likely-in-bundelkhand-over-the-next-two-days-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-854786-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गरज-चमक के साथ दो दिन बुंदेलखंड में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गरज-चमक के साथ दो दिन बुंदेलखंड में बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। ऐसे में गरज-चमक के साथ दो दिन बुंदेलखंड में बारिश के आसार हैं। झांसी में इन दो दिनों में 60 से 70 मिलीमीटर पानी गिर सकता है। इससे तापमान में भी गिरावट के आसार हैं।
मानसून के सुस्त पड़ने के साथ ही दो दिनों से झांसी में झमाझम बारिश देखने को नहीं मिल रही है। उससे पहले भी कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो रही है। हालांकि, अब फिर से बंगाल की खाड़ी में हवाओं के निम्न दाब का क्षेत्र बनने से मानसून सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार देर शाम से इसका असर झांसी में भी देखने को मिल गया। मेडिकल कॉलेज के आसपास, शिवाजी नगर, इलाइट, बीकेडी, ग्वालियर रोड समेत कई इलाकों में बारिश हुई। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अगले दो दिनों तक इसका प्रभाव झांसी समेत पूरे बुंदेलखंड में देखने को मिलेगा। ऐसे में सातों जिलों में अच्छी बारिश के आसार हैं। झांसी में दो दिनों में 60 से 70 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।