सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   FIR registered for misbehavior with Agriculture Department team.FIR registered for misbehavior with Agriculture Department team.

Jhansi News: कृषि विभाग की टीम से अभद्रता करने पर प्राथमिकी दर्ज

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
FIR registered for misbehavior with Agriculture Department team.FIR registered for misbehavior with Agriculture Department team.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

चिरगांव। कृषि विभाग की टीम के साथ अभद्रता करने के आरोप में चिरगांव थाने में ग्राम जरयाई निवासी गणेश दांगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी पर टीम से लिए गए धान के बीज के नमूने और सरकारी दस्तावेज छीनने का भी आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
धान के बीज की अवैध बिक्री की सूचना पर मंगलवार को कृषि विभाग की टीम ने ग्राम जरयाई में गणेश दांगी के घर पर छापा मारा था। मौके पर तीन वैरायटी के धान बीज की कुल 37 बोरियां बरामद हुईं थीं। इस दौरान बीज बिक्री संबंधी लाइसेंस, बिल व अन्य अभिलेख दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर कृषि विभाग के असिस्टेंट डीओ पवन मीणा, एडीओ कृषि महेंद्र कुमार सिंह व लिपिक धीरेंद्र कुमार ने बीज के नमूने लेकर उन्हें सील किया। आरोप है कि इसी दौरान गणेश दांगी ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए सील नमूने छीन लिए। कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर चिरगांव थाना पुलिस ने आरोपी गणेश के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने व धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed