{"_id":"69f6632b2919ae3f120595a3","slug":"fraud-case-filed-against-finance-company-agent-and-manager-jhansi-news-c-11-jhs1004-788092-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: फाइनेंस कंपनी के एजेंट व मैनेजर पर धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: फाइनेंस कंपनी के एजेंट व मैनेजर पर धोखाधड़ी का मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने मैनेजर के साथ मिलकर किसान से धोखाधड़ी कर उसका साढे़ तीन लाख रुपये हड़प लिया। इसकी जानकारी किसान को तब हुई जब वह फाइनेंस कंपनी से एनओसी लेने पहुंचा था।
उल्दन के गांव नौटा निवासी हरीराम कुशवाहा खेती-किसानी करता है। हरीराम ने छह साल पहले सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नंदनपुरा स्थित एजेंसी से तीन लाख नगद देकर ट्रैक्टर फाइनेंस कराया था। पूरी किस्त उसने राहुल यादव निवासी मोहल्ला कुरियाना चिरगांव को दी थी। दो फरवरी को वह फाइनेंस एजेंसी से एनओसी लेने पहुंचा तो बताया गया कि उस पर 369878 रुपये बकाया है। हरीराम का आरोप है कि राहुल यादव एवं तत्कालीन फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से साठगांठ एवं धोखाधड़ी कर उसके ऋण की किस्तों के पैसे जमा न कर हड़प लिया। इसकी शिकायत उसने सात मार्च को सीपरी बाजार पुलिस से की। मामला दर्ज न होने पर उच्चाधिकारी व आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई। सुनवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर सीपरी बाजार पुलिस ने एजेंट राहुल यादव व फाइनेंस कंपनी के मैनेजर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
Trending Videos