सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   groom fired on stage After Jaimala

Harsh firing: जयमाल के बाद जोश में आए दूल्हे ने खोया होश, पुलिस ने कहा- जल्द होगी कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 14 May 2022 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार

झांसी में दूल्हे ने अपनी शादी के दिन जयमाल के बाद स्टेज से राइफल से हर्ष फायरिंग की। दतिया पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी।

groom fired on stage After Jaimala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

रक्सा थाने के सारमऊ गांव निवासी कृष्णा यादव पुत्र चिंटू यादव ने अपनी शादी के दिन जयमाल के बाद स्टेज से राइफल से हर्ष फायरिंग की। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कृष्णा यादव की बरात 12 मई को दतिया के जिगना थाना के खिरक गांव में गई थी। यहां शिवानी पुत्री बृजेश यादव के साथ जयमाल की रस्म हुई। जयमाल की रस्म के बाद कृष्णा ने राइफल लेकर उससे हवाई फायर कर दिया। यह राइफल दतिया के विजयपुर निवासी दो युवकों की बताई जा रही है।

Trending Videos

घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रक्सा एसओ विमलेश कुमार का कहना है इसकी जानकारी दतिया पुलिस को दे दी गई है। दतिया पुलिस ही इस मामले में कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed