फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Human skull found in a plastic sack near a pond in Jhansi

यूपी: खोपड़ी पर लगा था खून का टीका और सिंदूर, तालाब के पास प्लास्टिक की बोरी में मिला मानव का कटा सिर

Sun, 18 Oct 2026 02:09 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 18 Oct 2026 02:09 PM IST
सार

यूपी के झांसी जिले में लक्ष्मी तालाब के पास प्लास्टिक की बोरी में मानव खोपड़ी मिली है। खोपड़ी मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। खोपड़ी पर न का टीका और सिंदूर लगे होने के कारण तंत्र-मंत्र से जुड़ा होने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Human skull found in a plastic sack near a pond in Jhansi
Human skull - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

झांसी कोतवाली थाना इलाके में लक्ष्मी तालाब कुंड के पास प्लास्टिक की बोरी में मानव खोपड़ी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। खोपड़ी के माथे पर खून का टीका और सिंदूर लगा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोपड़ी को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


बताया गया कि कुंड के पास कूड़ा इकट्ठा किया जाता है। यहां रोजाना की तरह कुछ बच्चे पन्नी और प्लास्टिक की बोतलें बीनने पहुंचे थे। इसी दौरान एक लड़की ने बोरी खोली तो उसमें मानव खोपड़ी दिखाई दी। यह देखकर वह डर गई और मौके से भाग गई।
विज्ञापन


स्थानीय पार्षद राहुल कुशवाहा समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने खोपड़ी पर खून का टीका और सिंदूर लगे होने के कारण तंत्र-मंत्र से जुड़ा होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस इसकी जांच कर रही है। कोतवाल अंजन कुमार सिंह का कहना है कि फॉरेंसिक विशेषज्ञ साक्ष्य जुटा रहे हैं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि खोपड़ी कितनी पुरानी है और मामले की  वजह क्या है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed