{"_id":"69f2722bfaa504e2e101a474","slug":"illegal-mining-detected-at-two-firms-in-kukargaon-tahrauli-jhansi-news-c-11-jhs1019-786125-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: टहरौली के कुकरगांव में दो फर्मों में पकड़ा अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: टहरौली के कुकरगांव में दो फर्मों में पकड़ा अवैध खनन
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध और नियम विरुद्ध खनन बर्दाश्त नहीं : डीएम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। खनन माफिया और इसके संरक्षकों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को एसडीएम गौरव आर्य ने खनन विभाग के अधिकारियों व पुलिस बल के साथ कुकरगांव के दो फर्मों पर छापा मारा। स्वीकृत खनन पट्टा क्षेत्र के बाहर बालू व मोरंग का अवैध खनन पाया गया, इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
बुधवार को उपजिलाधिकारी टहरौली गौरव आर्य तहसील टहरौली के ग्राम कुकरगांव में बेतवा नदी के किनारे पहुंचे। बालू व मोरंग के दो खनन पट्टों मैसर्स पीएसए कॉन्ट्रैक्टर एलएलपी प्रो. भरत पाहवा और मैसर्स परिहार कांस्ट्रक्शन के खनन की जांच की। यहां अवैध खनन पकड़ा गया। डीएम गौरांग राठी ने चेतावनी दी है कि अवैध और नियम विरुद्ध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि आवंटित क्षेत्र के बाहर खनन करने व नदी की मुख्य धारा में खनन और खनिजों का कृत्रिम अभाव पैदा कर कालाबाजारी में जुटे माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos