सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 100 crore betting racket busted, three arrested, police searching for nine others including BJP leader

Jhansi: सौ करोड़ के सट्टे का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, भाजपा नेता आशीष उपाध्याय समेत नौ को तलाश रही पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 29 Apr 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने इन सटोरिये के पास से 100 करोड़ रुपये अधिक के लेनदेन का रिकॉर्ड बरामद किया है। पुलिस ने सटोरियों के बैंक खातों में जमा 50 लाख रुपये की रकम भी फ्रीज करा दी है।

Jhansi: 100 crore betting racket busted, three arrested, police searching for nine others including BJP leader
पुलिस गिरफ्त में सटोरिये। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नवाबाद पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले बड़े गिरोह का बुधवार को भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने तीन बड़े सटोरिये- तिलयानी बजरिया निवासी शुभम उपाध्याय, सिंधी कॉलोनी निवासी विजय बाधवा, बड़ागांव गेट निवासी नितिन अग्रवाल को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 100 करोड़ रुपये अधिक के लेनदेन का रिकॉर्ड बरामद किया है। इसके आधार पर पुलिस को भाजपा नेता आशीष उपाध्याय, पार्षद पति पप्पू यादव समेत नौ सटोरियों का पता चला है। पुलिस उनको तलाश रही है। सटोरियों के बैंक खातों में जमा 50 लाख रुपये की रकम भी फ्रीज करा दी। पुलिस अफसरों का दावा है कि जल्द इन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos



भागने के लिए दरोगा पर चढ़ा दी गाड़ी
एसएसपी बीबी जीटीएस ने बताया बुधवार तड़के मुस्तरा से सखी के हनुमान मंदिर के पास नवनिर्मित जेडीए कॉलोनी के पहाड़ी मार्ग पर कुछ सटोरियों के मौजूद होने की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। वहां मौजूद आरोपियों ने भागने के लिए अपनी फॉर्च्यूनर कार से पुलिस की सरकारी जीप में टक्कर मारकर दी, इससे चालक समेत विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी निखिल कुमार घायल हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया। उनके पास से पुलिस ने आठ मोबाइल फोन, एक टैबलेट, 84 हजार 500 रुपये नगद समेत कार बरामद किया। सट्टे से संबंधित बहीखाता भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 लाख से अधिक की रकम हुई फ्रीज
पुलिस ने विभिन्न बैंक खातों में जमा करीब 50 लाख रुपये की राशि भी फ्रीज कराई। गिरफ्तार शुभम उपाध्याय का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पूछताछ में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय समेत पार्षद पति पप्पू निवासी उन्नाव गेट, पंकज राय, सौरभ लिखधारी, सोनू चढ्ढा, हरीश कुमार, आकाश चंचलानी, सुमित साहू, रोशन मुंशी का नाम सामने आया है। एसएसपी के मुताबिक इन आरोपियों को तलाशने में पुलिस जुटी है। इनकी गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस टीम में नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव, निखिल कुमार, नवीन कुमार, अतुल कुमार एवं अखिलेश कुमार शामिल रहे।


मामले की जानकारी देते एसएसपी बीबी जीटीएस...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed