सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Illegal mining to be curbed, team formed

Jhansi News: अवैध खनन पर कसेगा शिकंजा, टीम गठित

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining to be curbed, team formed
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

झांसी। बृहस्पतिवार को डीएम गौरांग राठी ने खनन माफियाओं और नियम विरुद्ध खनन करने वाले कारोबारियों के विरुद्ध सीधे कार्रवाई के आदेश दिए। इसके लिए एडीएम न्यायिक अरुण कुमार गौड़ व एसडीएम गरौठा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अवैध खनन पर पट्टाधारकों को नोटिस जारी कर करीब डेढ़ करोड़ की धनराशि जमा कराने के भी आदेश जारी किए हैं।
डीएम ने कहा कि जिले में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आवंटित क्षेत्र सीमा से बाहर खनन कार्य करने व कालाबाजारी कराने वाले माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शासन का उद्देश्य है कि खनन कार्य से जुड़े सभी हितधारकों के लिए पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित हो। मूल्य नियंत्रण में रहें और नए व्यवसायियों को अवसर उपलब्ध हो सकें। डीएम ने सभी एसडीएम, सीओ सहित खनिज विभाग के अधिकारियों को आगाह किया कि किसी हाल में अवैध खनन न हो। इस मौके पर खान अधिकारी शैलेंद्र सिंह सहित संबंधित सीओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
अवैध खनन पर इन पट्टाधारकों से होगी वसूली
जिले में बालू /मोरम के अवैध खनन संबंधी शिकायतों में राजस्व विभाग व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंपी। जांच में सामने आया कि तहसील गरौठा स्थित गांव मोतीकटरा में पट्टाधारक ने 5 साल की अवधि में नियम विरुद्ध 1556 घनमीटर बालू /मौरम का अवैध खनन किया व अन्य अनियमितताएं भी सामने आईं। तहसील गरौठा के ग्राम खरवांच में नियम विरूद्ध 5795 घनमीटर बालू /मौरम के अवैध खनन। तहसील टहरौली के ग्राम कुकरगांव में नियम विरुद्ध 2472 व 492.10 घनमीटर बालू /मौरम के अवैध खनन। तहसील टहरौली स्थित ग्राम कुकरगांव में स्वीकृत बालू /मौरम की खनन अनुमति के विरुद्ध 877.50 घनमीटर बालू/मौरम के अवैध खनन पर डीएम ने संबंधित को नोटिस जारी कर 1,47,59,564.00 की धनराशि पट्टाधारकों से जमा कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed