फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   School Excellence Award: Minister says today's children will become tomorrow's scientists and officials.

स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड: मंत्री बोले- शिक्षा के मंदिरों से बेहतरीन भविष्य निकलने से भारत बनेगा विश्व गुरु

Sun, 02 Aug 2026 02:42 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Updated Sun, 02 Aug 2026 02:42 AM IST
सार

अमर उजाला एवं चंद्रशेखर आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि आज के बच्चे कल के वैज्ञानिक, नेता और अधिकारी हैं। 

विज्ञापन
School Excellence Award: Minister says today's children will become tomorrow's scientists and officials.
प्रधानाचार्या को सम्मानित करते मंत्री जयवीर सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

नटराज सरोवर पोर्टिको में शनिवार को अमर उजाला एवं चंद्रशेखर आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। देश को पुन: विश्व गुरु बनाना है। ये सपना तब पूरा होगा, जब शिक्षा के मंदिरों से बेहतरीन भविष्य (विद्यार्थी) निकलेंगे। इसके लिए शिक्षकों की भूमिका अहम होगी।
विज्ञापन


समारोह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि आज के बच्चे कल के वैज्ञानिक, नेता और अधिकारी हैं। वह जिस क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं देंगे, उन्हें योग्यता, क्षमता और दक्षता के आधार पर ही योगदान, पायदान मिलेगा। अमर उजाला ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित करने का जो शानदार प्रयास किया है, वो गुरुजनों को भविष्य में और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा देगा। साथ ही समाज, विद्यार्थी और देश को आगे ले जाने के लिए भी कारगर होगा। मंत्री बोले कि झांसी को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सरकार प्रयासरत है। इसके बाद मंत्री ने जनपद के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन



कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक राजीव सिंह पारीछा, शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी, महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आनंद प्रकाश यादव रहे। कार्यक्रम के सहयोगी सीएस आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन मनीष तिवारी, एनर्जी पार्टनर सिजरिया सोलर सॉल्यूशंस से अजय सिजरिया, अवाडा इलेक्ट्रो के एएसएम अनुपम गोयल, रतन मेगा मॉल दतिया के मैनेजर गौरव नामदेव, वसुराज ऑटोमोबाइल्स महिंद्रा बस एंड ट्रक के जीएम गौरव गुप्ता, गौरव तिवारी, रेजोनेंस के निदेशक हर्षित राकेश झा, गिफ्टिंग पार्टनर हैप्पीपॉट गार्डन के निदेशक सर्वेश गौतम रहे। संचालन तनु गुप्ता ने किया। इस दौरान रोहित पांडेय, नितिन विलियम्स, अरुणा अग्रवाल, डॉ. बालमुकुंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह उठकर सभी लोगों के दिल में अमर उजाला पढ़ने की इच्छा रहती
मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि अमर उजाला देश का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र है, जिसको सुबह उठकर पढ़ने की इच्छा सभी लोगों के दिल में रहती है। बोले कि जिस आगरा मंडल से मैं आता हूं, वहीं से अमर उजाला की शुरुआत हुई। अब अमर उजाला देश के विभिन्न राज्यों में महत्वपूर्ण पायदान पर पहुंच चुका है। निरंतरता के साथ इसी तरह आगे भी अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।



इन स्कूलों के प्रधानाचार्य हुए सम्मानित
कैबिनेट मंत्री ने ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल यूनिट-1 और यूनिट-2, महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, मॉडर्न स्कूल, माउंट लिट्रा जी स्कूल, शियरवुड कॉलेज, दिल्ली पब्लिक स्कूल, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, दी आर्यन्स स्कूल, अल्पाइन पब्लिक स्कूल, एमएल पांडेय किडजी, सीएलएम इंटरनेशनल स्कूल, एलन हाउस पब्लिक स्कूल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, श्री महावीर जैन इंटर कॉलेज रानीपुर, रेड रोज पब्लिक स्कूल, सनराइज पब्लिक स्कूल, सेंट फ्रांसिस और कैथेडि्रल स्कूल के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। इसी तरह, राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्ता विद्यापीठ चिरगांव, संस्कृति संस्कार पब्लिक स्कूल बरुआसागर, आरएनएस वर्ल्ड स्कूल, मून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, दी ग्रामोदय इंटरनेशनल कॉलेज, ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल, एचएन मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज, किडजी अनूप सिद्धेश्वर नगर, निर्मला कॉन्वेंट स्कूल, सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, ओशन पब्लिक स्कूल, दी न्यू इरा पब्लिक स्कूल, सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मढ़ा मऊरानीपुर, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक हाईस्कूल उल्दन बंगरा, इंडियन पब्लिक स्कूल, ग्लोबल विजडम स्कूल के प्रधानाचार्यों का भी सम्मान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed