सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 745 families will have their dream of owning a home fulfilled

Jhansi: 745 परिवारों का पूरा होगा अपने घर का सपना, पीएम आवास योजना के तहत खाते में पहुंची पहली किस्त

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 18 Mar 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत इनके खाते में पहली किस्त के तौर पर एक-एक लाख रुपये पहुंच गए हैं। पैसा आते ही कई महीनों से किस्त आने का इंतजार कर रहे लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।
 

Jhansi: 745 families will have their dream of owning a home fulfilled
पीएम आवास योजना। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

झांसी के 745 परिवारों का घर का सपना जल्द ही पूरा हो जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत इनके खाते में पहली किस्त के तौर पर एक-एक लाख रुपये पहुंच गए हैं। पैसा आते ही कई महीनों से किस्त आने का इंतजार कर रहे लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।
Trending Videos


पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के तहत नगर निगम, नगर पंचायत और नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले पात्रों का चयन किया जाता है। 23 जनवरी 2025 से योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन खोले गए थे। इससे पहले 18 जनवरी को 4595 लोगों के खाते में पहली किस्त का पैसा पहुंचा था। इसके बाद कई और पात्र किस्त का पैसा आने का इंतजार कर रहे थे। डूडा की परियोजना अधिकारी रोली गुप्ता ने बताया कि अब 745 और लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त का पैसा पहुंच गया है। अब फाउंडेशन और पांच-छह फुट दीवार बनाने के बाद डूडा की ओर से इनका सत्यापन कराया जाएगा। जीयो टैगिंग के बाद पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed