सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tragic accident at Jhansi-Shivpuri toll: CCTV footage captures young man's death

झांसी-शिवपुरी टोल पर दर्दनाक हादसा: सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई युवक की मौत, ट्रक की चपेट में आया, वीडियो

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 18 Mar 2026 07:27 AM IST
विज्ञापन
सार

ट्रक टोल पर लाइन में खड़ा था, तभी राजेश ट्रक से उतरकर टोल के दूसरी ओर बनी दुकान पर सामान लेने के लिए दौड़ा। इसी दौरान, टोल का बूम फास्टैग कटने के कारण खुल गया। राजेश के भतीजे संजीव ने ट्रक को आगे बढ़ा दिया। पलक झपकते ही राजेश उसकी चपेट में आ गया।

Tragic accident at Jhansi-Shivpuri toll: CCTV footage captures young man's death
ट्रक की चपेट में आया युवक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

झांसी-शिवपुरी हाईवे स्थित रक्सा टोल प्लाजा पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे का घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें युवक के ट्रक के नीचे आने का भयावह दृश्य दिखाई दे रहा है। युवक की मौत की सूचना पर परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है।
Trending Videos


रक्सा निवासी राजेश प्रजापति (30) ट्रक पर क्लीनर का काम करता था। अपने भतीजे संजीव के साथ बिजौली फैक्टरी से सरिया भरकर शिवपुरी जा रहा था। सोमवार देर-रात रक्सा टोल पर टोल की लाइन में खड़ा था, तभी राजेश ट्रक से उतरकर टोल के दूसरी ओर बनी दुकान से कुछ सामान लेने के लिए दौड़ा। इसी दौरान, टोल का बूम फास्टैग कटने के कारण खुल गया। राजेश के भतीजे संजीव ने ट्रक को आगे बढ़ा दिया। पलक झपकते ही राजेश उसकी चपेट में आ गया। ट्रक के नीचे दबने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राजेश की अभी शादी नहीं हुई थी। वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना मिलते ही रक्सा पुलिस मौके पर जा पहुंची। रक्सा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे का वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed