{"_id":"6a1395f4f769587196098b56","slug":"jhansi-a-father-of-four-murdered-a-married-woman-over-a-love-affair-rajni-had-called-her-lover-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: चार बच्चों के पिता ने प्रेम प्रसंग में की थी विवाहिता की हत्या, रजनी ने ही फोन करके प्रेमी को बुलाया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: चार बच्चों के पिता ने प्रेम प्रसंग में की थी विवाहिता की हत्या, रजनी ने ही फोन करके प्रेमी को बुलाया था
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 25 May 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
सार
पूछताछ में रक्षपाल ने दोनों के बीच के प्रेम संबंध की बात कुबूल करते हुए बताया कि रजनी उस पर दूसरे शहर में जाकर रहने का दबाव बना रही थी।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
टोड़ीफतेहपुर। बुढ़ाई गांव में रजनी अहिरवार (35) की हत्या उसके ही प्रेमी ने कुल्हाड़ी से मारकर की थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके प्रेमी रक्षपाल बघेल को खून से सनी कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रक्षपाल ने दोनों के बीच के प्रेम संबंध की बात कुबूल करते हुए बताया कि रजनी उस पर दूसरे शहर में जाकर रहने का दबाव बना रही थी। उसकी बात न मानने पर पुलिस में शिकायत करने की बात कह रही थी। इस वजह से उसने रजनी की हत्या कर दी।
क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 22 मई को रजनी अहिरवार का खून से सना शव उसके घर से बरामद हुआ था। उसका पति भूपत हरियाणा में रहकर प्राइवेट काम करता था। कभी कभार ही वह घर आता था। रजनी यहां अपने तीन बेटी और एक बेटे के साथ अकेले रहती थी। करीब आठ माह से उसका पड़ोस में रहने वाले रक्षपाल से प्रेम संबंध बन गए थे। रक्षपाल का घर उससे करीब दो मीटर दूर है।
रक्षपाल भी शादीशुदा है। उसके भी चार बेटे हैं। रजनी से बात करने के लिए रक्षपाल ने उसे एक मोबाइल फोन भी दिया था। पुलिस के मुताबिक रजनी अब भूपत को छोड़कर रक्षपाल के साथ रहना चाहती थी। वह रक्षपाल से गांव छोड़कर दूसरी जगह रहने का दबाव बना रही थी लेकिन, रक्षपाल को यह मंजूर नहीं था। इस बात को लेकर उनके बीच विवाद होने लगा। 22 मई को रात करीब 11.45 बजे फोन करके रजनी ने उसे बुलाया था।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान रक्षपाल ने बताया कि उसके पहुंचने पर रजनी फिर विवाद करने लगी। उसने वहां रखी कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिया। रजनी का सीडीआर निकालने पर पुलिस को रक्षपाल का पता चल गया। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संजीव कटियार, नियाज खां, रविकांत गोस्वामी, अवध नरेश शामिल रहे।
मामले की जानकारी देते मऊरानीपुर सीओ जितेंद्र सिंह...

Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन