{"_id":"6a13ef588252e6217906b7a0","slug":"jhansi-sister-who-was-going-to-take-university-exam-with-her-brother-died-in-a-road-accident-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: भाई के साथ पेपर देने जा रही बीएससी छात्रा की सड़क हादसे में मौत, हाईवे पर बस की चपेट में आई बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: भाई के साथ पेपर देने जा रही बीएससी छात्रा की सड़क हादसे में मौत, हाईवे पर बस की चपेट में आई बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 25 May 2026 12:13 PM IST
विज्ञापन
सार
बाइक पर अपने भाई के साथ अंजली बीएससी की परीक्षा देने जा रही थी। हाईवे पर बस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घायल भाई का उपचार जारी है। दो साल पहले ही अजंली की शादी हुई थी।
अंजली की फाइल फोटो, सड़क पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में परीक्षा देने जा रही बीएससी की छात्रा अंजली राजपूत (21) की बराठा तिराहे के पास बस की चपेट में आने से मौत हो गई। सोमवार सुबह भाई मानवेंद्र राजपूत के साथ वह बाइक से परीक्षा देने निकली थी। झांसी-कानपुर हाइवे में डिवाइडर से आगे निकलते समय सामने से आ रही बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अंजली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मानवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
थाना बड़ागांव के पारीछा गांव निवासी अंजली की शादी दो साल पहले आकाश राजपूत से हुई थी। आकाश झांसी में प्राइवेट नौकरी करता है जबकि अंजली बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीएससी की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि सोमवार को अंजली का पेपर था। पेपर दिलाने के लिए उसने अपने भाई मानवेंद्र को बुलाया था। सुबह करीब आठ बजे मानवेंद्र बाइक से उसे पेपर दिलाने निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बराठा तिराहा के रुद्र ढाबे के पास डिवाइडर पार करते समय सामने से बस आ गई। दोनों बस की चपेट में आ गए। बस के नीचे आ जाने से अंजली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मानवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की खबर लगने पर परिवार के लोग मेडिकल अस्पताल पहुंच गए। सीओ सदर रामवीर सिंह का कहना है कि मानवेंद्र को मेडिकल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे की खबर लगने पर परिवार के लोग मेडिकल अस्पताल पहुंच गए। सीओ सदर रामवीर सिंह का कहना है कि मानवेंद्र को मेडिकल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।