सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Nautapa starts today, the nights will also be hot for the first three days

Jhansi: नौतपा आज से, शुरू के तीन दिन रातें भी तपेंगी, झांसी प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 25 May 2026 06:16 AM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुरुआती तीन दिन झांसी खूब तपेगा। रविवार को दिन का तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से बांदा के बाद झांसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।
 

Jhansi: Nautapa starts today, the nights will also be hot for the first three days
नौतपा 2026 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

नौतपा की शुरुआत सोमवार से होगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुरुआती तीन दिन झांसी खूब तपेगा। रविवार को दिन का तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से बांदा (46.8 डिग्री ) के बाद झांसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।


नौतपा में झांसी का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में सूरज की तेज तपिश के साथ लू भी झुलसाएगी। यही नहीं न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने से रात में भी में गर्माहट महसूस होगी। रविवार को भी लोगों को सूरज की तेज तपिश का सामना करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन का तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। झांसी की रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि आगामी दो-तीन दिन तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
Trending Videos


तेज धूप में पड़ रहा हीट स्ट्रोक, डॉक्टर बोले-दोपहर में निकलने से बचें
तेज धूप में लोगों को हीट स्ट्रोक पड़ रहा है। इन दिनों फिजीशियन के पास कई मरीज बेहोशी की हालत में पहुंच रहे हैं। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. पीके जैन ने बताया कि 42 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने पर हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। पिछले चार-पांच दिनों से ओपीडी में हीट स्ट्रोक के मरीज आना शुरू हो गए हैं। बताया कि गर्मी में कम पानी पीने से पानी की कमी हो जाती है। इसके अलावा पसीना निकलने से सोडियम की भी कमी हो जाती है। ऐसे में दिमाग की कोशिकाओं में सूजन आने से लोगों को बेहोशी आ जाती है। बताया कि इन दिनों तीन से चार लीटर पानी पीएं। शरीर में सोडियम की कमी न होने दें। जरूरी न हो तो दोपहर 12 से तीन बजे तक निकलने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed